आम लोगों के साथ सड़क पर उतरे विधायक, चार घंटे एनएच रहा जाम
Updated at : 20 Dec 2017 8:32 AM (IST)
विज्ञापन

अधिकारियों के आश्वासन पर खोला जाम एनएच- 139 की दुर्दशा व लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर लोगों में रोष औरंगाबाद कार्यालय : औरंगाबाद-डाल्टनगंज एनएच- 139 की दुर्दशा व लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए हरिहरगंज हुसैनाबाद विधायक शिव पूजन मेहता मंगलवार को सड़क पर उतर आये. विधायक के साथ कार्यकर्ताओं व सैकड़ों समर्थकों […]
विज्ञापन
अधिकारियों के आश्वासन पर खोला जाम
एनएच- 139 की दुर्दशा व लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर लोगों में रोष
औरंगाबाद कार्यालय : औरंगाबाद-डाल्टनगंज एनएच- 139 की दुर्दशा व लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए हरिहरगंज हुसैनाबाद विधायक शिव पूजन मेहता मंगलवार को सड़क पर उतर आये. विधायक के साथ कार्यकर्ताओं व सैकड़ों समर्थकों ने करीब चार घंटे तक एनएच को जाम रखा. इस दौरान बिहार के बिराजबिग्हा से झारखंड के कौवाखोह तक गाड़ियों के लंबी लाइनें लग गयीं. काफी देर तक आवागमन बाधित रहा. इस दौरान यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
जाम की सूचना पाकर एनएच के कार्यपालक अभियंता सुशील कुमार और कनीय अभियंता महेंद्र प्रसाद राय, हरिहरगंज बीडीओ सुलेमान मुंडारी व सीओ विजय हेमराज खलको मौके पर पहुंचे तथा सड़क मरम्मति कार्य अविलंब शुरू कराने का आश्वासन दिया. अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ. एनएच के कार्यपालक अभियंता ने विधायक को बताया कि तीन माह के भीतर एनएच पथ को जीर्णोद्धार कर दिया जायेगा. कार्यपालक अभियंता ने बताया कि एक माह के अंदर सारे गड्ढे भर दियेजायेंगे और सड़क को सुदृढ़ करा दिया जायेगा.
उन्होंने बताया कि कार्य कराने के लिए 99 लाख का औपबंधिक कार्यादेश मिला है. 20 दिसंबर से कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा. वही तेंदुआ से बिहार सीमा तक दस मीटर चौड़ा तथा रोड लाइट सहित सड़क बनाने के लिए 21 करोड़ की स्वीकृति दिलायी गयी है. विधायक द्वारा बताये जाने पर कि तेंदुआ से ढाब तक सड़क की ज्यादा स्थिति खराब है, इस पर कार्यपालक अभियंता ने वहीं पर पहले मरम्मत कार्य प्रारंभ कराने का आश्वासन दिया. विधायक ने कार्यपालक अभियंता को एक लिखित ज्ञापन भी सौंपा.
इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि कृष्णा मेहता, राजेंद्र यादव, बसपा प्रखंड अध्यक्ष इरफान शाहिद, बसपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद रवि, राजकुमार गौतम, लखन यादव, पूर्व प्रमुख सीताराम पासवान, संजय यादव, सोनू जायसवाल, कामेश्वर राम, टिंकू गुप्ता, मो रिजवान आलम, मुखिया संजय भुईयां, जितेंद्र मेहता, महताब शाहिल, अवधेश राम, बीनू जायसवाल, शंभु यादव, कृष्णा यादव, मनोज मेहता, गुलाम सरवर, रंजीत कुमार मेहता सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




