अराजपत्रित शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने राम उदय
Updated at : 13 Nov 2017 5:41 AM (IST)
विज्ञापन

हसपुरा : प्रखंड मुख्यालय स्थित मिडिल स्कूल में अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ का प्रखंडस्तरीय चुनाव गहमा-गहमी के बीच हुआ, जिसमें राम उदय यादव को अध्यक्ष व शिवनारायण सिंह को सचिव चुन लिया गया. चुनाव से पहले प्रखंड सम्मेलन हुआ, जिसकी अध्यक्षता राम इकबाल सिंह ने की. प्रदेश मंत्री परिषद सदस्य पुरुषोत्तम शर्मा, चंद्रकांत प्रसाद, उमेश […]
विज्ञापन
हसपुरा : प्रखंड मुख्यालय स्थित मिडिल स्कूल में अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ का प्रखंडस्तरीय चुनाव गहमा-गहमी के बीच हुआ, जिसमें राम उदय यादव को अध्यक्ष व शिवनारायण सिंह को सचिव चुन लिया गया. चुनाव से पहले प्रखंड सम्मेलन हुआ, जिसकी अध्यक्षता राम इकबाल सिंह ने की. प्रदेश मंत्री परिषद सदस्य पुरुषोत्तम शर्मा, चंद्रकांत प्रसाद, उमेश कुमार व ब्रजमोहन राम ने कहा देश के कर्णधार शिक्षक हैं. उनके कंधे पर बहुत जिम्मेदारी है. सरकार के पास अपनी समस्या को रखने के लिए संगठन जरूरी है. प्रखंड से लेकर प्रदेश तक संघ काम करे इसके लिए कमेटी का गठन किया जा रहा है.
अशोक कुमार सिन्हा, सुधालता सिन्हा व सरोज सिन्हा को उपाध्यक्ष. वीरेंद्र कुमार को संयुक्त सचिव, भागीरथी प्रसाद को कोषाध्यक्ष, कमलेश कुमार सिंह, राम एकबाल सिंह को राज्य प्रतिनिधि, रामसुंदर राम, कृष्ण सिंह, मधेश्वर प्रसाद, अशोक कुमार सिन्हा को जिला प्रतिनिधि चुना गया. शिक्षक बिन्देश्वर सिंह , संतोष कुमार , राजेंद्र प्रसाद,अनिल सिंह, सर्फुद्दीन अंसारी ने नये संघ के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संघ मजबूती से काम करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




