युवा दिवस के रूप में मनाया पूर्व उपमुख्यंत्री का जन्मदिन
Updated at : 10 Nov 2017 7:32 AM (IST)
विज्ञापन

बारुण : बारुण केशव मोड़ के समीप राजद कार्यलय में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव का 28वां जन्मदिन मनाया गया, जिसकी अध्यक्षता पूर्व विधायक भीम कुमार यादव और संचालन प्रखंड अध्यक्ष अनिल टाइगर ने किया. राजद कार्यालय में बड़े हर्ष और उल्लास के साथ केक काट कर और पटाखे फोड़ कर पूर्व उपमुख्यंत्री का जन्मदिन […]
विज्ञापन
बारुण : बारुण केशव मोड़ के समीप राजद कार्यलय में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव का 28वां जन्मदिन मनाया गया, जिसकी अध्यक्षता पूर्व विधायक भीम कुमार यादव और संचालन प्रखंड अध्यक्ष अनिल टाइगर ने किया. राजद कार्यालय में बड़े हर्ष और उल्लास के साथ केक काट कर और पटाखे फोड़ कर पूर्व उपमुख्यंत्री का जन्मदिन युवा दिवस के रूप में मनाया गया.
पूर्व विधायक ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह उत्साह के साथ अपने नेता का जन्मदिन मना रहे हैं, उसी प्रकार आगामी चुनाव में तेजस्वी के नेतृत्व में उनको जीत दिलाना है और अपनी पार्टी को सत्ता में लाना है. इसके लिये सभी लोगों को संकल्पित होना पड़ेगा.
प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि आगामी चुनाव में अपने युवा नेता के साथ एक नयी सोच के साथ आएंगे. इस दौरान युवा नेता बलराम यादव, राहुल यादव, चंदन कुमार, नवीननगर प्रखंड युवा अध्यक्ष मुन्ना सिंह, सरवन यादव, विजेंद्र यादव वकीली इदृशी, दूधेश्वर यादव व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




