पटेल जयंती के कार्यक्रम में आयेंगे शिक्षामंत्री

Updated at : 31 Oct 2017 7:47 AM (IST)
विज्ञापन
पटेल जयंती के कार्यक्रम में आयेंगे शिक्षामंत्री

औरंगाबाद सदर. समाहरणालय के समीप स्थित पटेल विकास मंच के प्रांगण की एक बैठक सोमवार को हुई.मंच के कार्यकर्ताओं ने आगामी 11 नवंबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती समारोह का आयोजन करने का निर्णय लिया. बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष सह अधिवक्ता बृज प्रसाद सिंह ने की. समारोह में जदयू के महासचिव […]

विज्ञापन
औरंगाबाद सदर. समाहरणालय के समीप स्थित पटेल विकास मंच के प्रांगण की एक बैठक सोमवार को हुई.मंच के कार्यकर्ताओं ने आगामी 11 नवंबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती समारोह का आयोजन करने का निर्णय लिया. बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष सह अधिवक्ता बृज प्रसाद सिंह ने की. समारोह में जदयू के महासचिव सह राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह उपस्थित होंगे. इसके अलावे शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा, विधान पार्षद सीपी सिन्हा, चंद्रशेखर प्रसाद चंद्रवंशी व किसान महासभा के संस्थापक रामाशंकर सागर उपस्थित रहेंगे. इस अवसर पर सचिव राधेश्याम सिंह, संरक्षक वासुदेव मेहता, अजय कुमार, साकेत कुमार, हरेंद्र सिंह, कन्हैया पटेल, बबन प्रसाद सिंह, सुरेंद्र सिंह आिद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन