दो ऑटो की टक्कर में तीन घायल

Updated at : 31 Oct 2017 7:45 AM (IST)
विज्ञापन
दो ऑटो की टक्कर में तीन घायल

मदनपुर-देव रोड में बरछीवीर के पास हुआ हादसा मदनपुर : मदनपुर-देव पथ में बरछिवीर के पास सोमवार को अनियंत्रित होकर एक ऑटो पलट गयी. इसमें तीन लोग घायल हो गये. घायलों में देव थाना क्षेत्र के नारायणपुर बरहा निवासी संतोष रिकियासन, मदनपुर थाना क्षेत्र के सहार गांव निवासी कैलाश राम की पत्नी राजो देवी और […]

विज्ञापन

मदनपुर-देव रोड में बरछीवीर के पास हुआ हादसा

मदनपुर : मदनपुर-देव पथ में बरछिवीर के पास सोमवार को अनियंत्रित होकर एक ऑटो पलट गयी. इसमें तीन लोग घायल हो गये. घायलों में देव थाना क्षेत्र के नारायणपुर बरहा निवासी संतोष रिकियासन, मदनपुर थाना क्षेत्र के सहार गांव निवासी कैलाश राम की पत्नी राजो देवी और मुनिलाल साव का पुत्र छोटू कुमार शामिल है.

बताते चलें कि एक ऑटो सहार की तरफ से तेजी से आ रही थी. बरछिवीर के पास पीछे से आ रहे एक अन्य ऑटो ने इसमें टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि आगेवाला ऑटो पलट गया और तीन यात्री ऑटो के नीचे दब गये.

स्थानीय लोगों ने दबे हुए यात्रियों को निकाला और मदनुपर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से छोटू कुमार और राजो देवी को गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. मौके पर मदनपुर थाना से एएसआइ सत्येंद्र कुमार शर्मा और सीके यादव ने पहुंच कर घटना का जायजा लिया. दोनों ऑटो के चालक मौके से फरार हो गये, जबकि ऑटो को जब्त कर लिया गया है.

अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल : मदनपुर थाना मोड़ के पास एक अज्ञात ट्रक के चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल व्यक्ति शिवनाथ सिंह थाना क्षेत्र के महुआवां गांव के रहनेवाले हैं.

बताते चलें कि घायल व्यक्ति एनएच-दो पार कर ब्लॉक में जा रहे थे, तभी तेजी से आ रहे एक ट्रक के चपेट में आ गये. उनके सर में गंभीर चोट आयी है. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर लाया गया, जहां पर स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन