तीन युवकों को पिकअप ने रौंदा

Updated at : 25 Oct 2017 9:03 AM (IST)
विज्ञापन
तीन युवकों को पिकअप ने रौंदा

दो युवक पटना रेफर घर से चोरी-छिपे बाइक लेकर निकले थे युवक औरंगाबाद से लौट रहे थे ओरा गांव औरंगाबाद कार्यालय : औरंगाबाद शहर से घर लौट रहे बाइक सवार दोस्तों को रफ्तार भरी पिकअप ने रौंद दिया. इस घटना में ओरा गांव के गुप्तेश्वर शर्मा के बेटे साधु कुमार,रामलखन शर्मा के बेटे सुनील कुमार […]

विज्ञापन
दो युवक पटना रेफर
घर से चोरी-छिपे बाइक लेकर निकले थे युवक
औरंगाबाद से लौट रहे थे ओरा गांव
औरंगाबाद कार्यालय : औरंगाबाद शहर से घर लौट रहे बाइक सवार दोस्तों को रफ्तार भरी पिकअप ने रौंद दिया. इस घटना में ओरा गांव के गुप्तेश्वर शर्मा के बेटे साधु कुमार,रामलखन शर्मा के बेटे सुनील कुमार और जगदेव यादव के बेटे रंजन यादव गंभीर रूप से घायल हुए हैं. इसमें साधु और सुनील को औरंगाबाद सदर अस्पताल से मगध मेडिकल कॉलेज, गया रेफर कर दिया गया. और फिर गया से पीएमसीएच, पटना रेफर किया गया.
घटना मंगलवार की दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर मुफस्सिल थाने के समीप की है. पता चला कि साधु चोरी-छिपे अपने घर से बाइक लेकर सुनील और रंजन के साथ औरंगाबाद शहर घूमने गया था. लौटने के दौरान एक रफ्तार भरी पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद तीनों सड़क के किनारे इधर-उधर गिर गये. कुछ लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. स्थानीय जिला पार्षद अनिल कुमार, मुखिया प्रतिनिधि चंदू बैठा व समाजसेवी संतोष यादव ने घायलों के इलाज में भरपूर सहयोग किया और फिर उन्हें मगध मेडिकल कॉलेज तक ले गये. इधर घायलों का इलाज बेहतर तरीके से नहीं होने का आरोप लगाकर परिजनों ने हंगामा किया. अस्पताल प्रबंधन पर कई गंभीर आरोप लगाये. परिजनों का कहना था कि जिला अस्पताल की स्थिति एडिशनल पीएचसी से भी बदतर है. ऐसे में इलाज की कल्पना करना ही बेकार है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन