सूर्यमंदिर घाट के विकास को लेकर जगी उम्मीद

Updated at : 24 Oct 2017 4:15 AM (IST)
विज्ञापन
सूर्यमंदिर घाट के विकास को लेकर जगी उम्मीद

नगर पर्षद के मुख्य पार्षद व कार्यपालक अधिकारी ने लिया जायजा सूर्यमंदिर घाट पर पुल निर्माण कराने का दिया आश्वासन औरंगाबाद सदर : मंगलवार को छठ महापर्व को लेकर हुए नगर पर्षद के मुख्य पार्षद उदय गुप्ता, उपमुख्य पार्षद के प्रतिनिधि सतीश कुमार सिंह व कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार ने ठाकुरबाड़ी रोड स्थित सूर्यमंदिर छठ […]

विज्ञापन

नगर पर्षद के मुख्य पार्षद व कार्यपालक अधिकारी ने लिया जायजा

सूर्यमंदिर घाट पर पुल निर्माण कराने का दिया आश्वासन
औरंगाबाद सदर : मंगलवार को छठ महापर्व को लेकर हुए नगर पर्षद के मुख्य पार्षद उदय गुप्ता, उपमुख्य पार्षद के प्रतिनिधि सतीश कुमार सिंह व कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार ने ठाकुरबाड़ी रोड स्थित सूर्यमंदिर छठ घाट का जायजा लिया. तीनों ने छठ घाट का जायजा लेते हुए नगर पर्षदकर्मियों को कई तरह के दिशानिर्देश दिये.
सूर्य मंदिर छठ घाट पर पूर्व में सांसद निधि से बने छोटे पुलिया को बाढ़ में बह जाने के बाद आवागमन में दोनों ओर के लोगों की परेशानी को देखते हुए चेयरमैन उदय गुप्ता ने कहा कि नगर पर्षद की ओर से इस पर पुन: एक पुल का निर्माण कराया जायेगा. इस पर कार्यपालक पदाधिकारी ने सहमति जाहिर की और कहा कि इसके लिए पहले एस्टीमेट तैयार कर लिया जाये और उसके बाद पुल के निर्माण पर नगर पर्षद काम करे. उन्होंने कहा कि पुल निर्माण के साथ-साथ सूर्य मंदिर छठ घाट का सौंदर्यीकरण देव के तर्ज पर किया जाये और छठ घाट का नवीनीकरण करते हुए आरामदायक व सुरक्षित फर्श का निर्माण भी कराया जाये.
इस पर उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सतीश सिंह ने भी अपनी राय रखी और सूर्य मंदिर छठ घाट के विकास की बात कही. उन्होंने कहा कि अगले वर्ष औरंगाबाद के इस छठ घाट में गंगाजल डाला जायेगा और यहां भी गंगा आरती का आयोजन किया जायेगा. इस दौरान उक्त लोगों ने सूर्यमंदिर के जर्जर सड़कों पर जमा जलजमाव को हटाने का निर्देश दिया और जल्द ही सड़क का निर्माण कराये जाने की बात कही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन