छठ पर्व को लेकर छुट्टियां हुईं रद्द, एसपी का आदेश

Updated at : 24 Oct 2017 4:14 AM (IST)
विज्ञापन
छठ पर्व को लेकर छुट्टियां हुईं रद्द, एसपी का आदेश

औरंगाबाद नगर : जो पुलिस पदाधिकारी व कर्मचारी छठ अपने गांव पर जाकर मनाने की तैयारी में जुटे हुए थे. उनकी मंशा पर पानी फिर गया है. उस पर पुलिस अधीक्षक ने रोक लगा दी है. छठ पर्व को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डाॅ सत्य प्रकाश ने सभी पुलिस पदाधिकारी व कर्मचारियों की छुट्टी 27 […]

विज्ञापन

औरंगाबाद नगर : जो पुलिस पदाधिकारी व कर्मचारी छठ अपने गांव पर जाकर मनाने की तैयारी में जुटे हुए थे. उनकी मंशा पर पानी फिर गया है. उस पर पुलिस अधीक्षक ने रोक लगा दी है. छठ पर्व को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डाॅ सत्य प्रकाश ने सभी पुलिस पदाधिकारी व कर्मचारियों की छुट्टी 27 अक्तूबर तक रद्द कर दी है.

वहीं पुलिस पदाधिकारियों व कर्मचारियों को कहा है कि छठ पर्व घर पर नहीं मना कर पदस्थापित स्थान पर मनाएं. इसके लिए पुलिस लाइन में अर्घ देने के लिए भव्य तालाब का निर्माण कराया गया है. वहां भी पुलिस पदाधिकारी व कर्मचारी छठ पर्व मना सकते हैं. जांच के दौरान जो भी पदाधिकारी व कर्मचारी गायब पाये जायेंगे, उन पर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन