सजने लगा भास्करनगर दोमुहान मंदिर

Updated at : 24 Oct 2017 4:12 AM (IST)
विज्ञापन
सजने लगा भास्करनगर दोमुहान मंदिर

महापर्व की तैयारी. व्रतियों को समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराने में जुट गयी समिति विधि व्यवस्था पर प्रशासन की है नजर अंबा : हिंदुओं के लोक आस्था का महापर्व छठ की तैयारी शुरू हो गयी है. चारों ओर भगवान सूर्य और छठी मइया के गीत सुनाई पड़ने लगे हैं. पर्व को लेकर बतरे-बटाने घाट दोमुहान, पंचदेव […]

विज्ञापन

महापर्व की तैयारी. व्रतियों को समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराने में जुट गयी समिति

विधि व्यवस्था पर प्रशासन की है नजर
अंबा : हिंदुओं के लोक आस्था का महापर्व छठ की तैयारी शुरू हो गयी है. चारों ओर भगवान सूर्य और छठी मइया के गीत सुनाई पड़ने लगे हैं. पर्व को लेकर बतरे-बटाने घाट दोमुहान, पंचदेव धाम चपरा समेत ग्रामीण क्षेत्र का छठ घाट सजाने में लोग जुट गये हैं. घाट की सफाई की जा रही है और व्रतियों की सुविधा के लिए लाइट, पंडाल आदि लगाया जा रहा है. भास्करनगर दोमुहान स्थित सूर्य मंदिर आकर्षक ढंग से सजाया गया है. मंदिर को आकर्षक बनाने के लिए को रंग-रोगन किया गया है व गेट बनाया जा रहा है. इस व्रत को लेकर स्थानीय छठ पूजा समिति पूरी तरह तत्पर दिख रही है. संगम स्थल पर सभी ओर से घाट का निर्माण कराया गया है.
ऐसे तो पहले से ही यहां प्रतिनिधियों द्वारा पक्का घाट का निर्माण कराया गया है, पर अधिक भीड़ होते देख समिति द्वारा अस्थायी घाट बनाया जा रहा है. घाट के चारों ओर लाइट की व्यवस्था की गयी है और साथ ही साथ जगह-जगह पर व्रतियों के रहने के लिए पंडाल लगाया जा रहा है. व्रतियों को ठहरने, महिला व्रती को कपड़ा बदलने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए जगह-जगह पर दर्जनों टेंट लगाये जा रहे हैं. मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष रामस्वरूप सिंह, सचिव विरेंद्र सिंह, न्यू नवयुवक संघ मेला समिति के अध्यक्ष विकास कुमार, सचिव नीरज कुमार सिंह ने बताया कि छठ व्रतियों के पूजन के बाद मनोरंजक गतिविधियां की भी व्यवस्था की गयी है. घाट के समीप लगे चापाकलों को भी ठीक कराने में समिति जुटी है.
हजारों की संख्या में आते हैं व्रती : भास्करनगर दोमुहान घाट बतरे व बटाने नदी के संगम स्थल पर अवस्थित है. यहां भगवान सूर्य का भव्य मंदिर है और व्रती ठहरने के लिए भी काफी जगह है. इसके कारण यहां हजारों की संख्या में व्रती आते हैं. स्थानीय के साथ-साथ जिले से व झारखंड प्रदेश से भी लोग यहां आकर अर्घ देते हैं.
विधि-व्यवस्था में जुटे हैं अधिकारी : छठ पूजा समिति के साथ अधिकारी भी विधि व्यवस्था में जुट गये हैं. मंदिर विकास समिति, मेला आयोजन समिति व ग्रामीणों के साथ अधिकारियों ने बैठक कर जायजा लिया है. वरीय उपसमाहर्ता पुरुषोत्तम पासवान, बीडीओ लोकप्रकाश, सीओ अनिल कुमार ने मेला परिसर में चिकित्सीय टीम नियुक्त किये जाने, पानी का टैंकर मंगाने का आश्वासन दिया है. थानाध्यक्ष रामराज सिंह ने अतिरिक्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति किये जाने की बात कही. उन्होंने कहा कि मेले में पुलिस बल की तैनाती की जायेगी. असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जायेगी. उन्होंने समिति के सदस्यों से भी वॉलंटियर्स लगा कर सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की बात कही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन