धनतेरस पर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में बरसा धन " 60 करोड़ का कारोबार
Updated at : 18 Oct 2017 11:25 AM (IST)
विज्ञापन

उत्साह. धर्मशाला से लेकर रमेश चौक तक कई बार करना पड़ा जाम का सामना खूब हुई चांदी के सिक्कों की खरीदारी औरंगाबाद सदर : धनतेरस को लेकर मंगलवार को बाजार में सुबह 10 बजे से ही भीड़ उमड़नी शुरू हो गयी थी. ग्राहकों की संख्या इतनी हो गयी थी कि धर्मशाला से लेकर रमेश चौक […]
विज्ञापन
उत्साह. धर्मशाला से लेकर रमेश चौक तक कई बार करना पड़ा जाम का सामना
खूब हुई चांदी के सिक्कों की खरीदारी
औरंगाबाद सदर : धनतेरस को लेकर मंगलवार को बाजार में सुबह 10 बजे से ही भीड़ उमड़नी शुरू हो गयी थी. ग्राहकों की संख्या इतनी हो गयी थी कि धर्मशाला से लेकर रमेश चौक तक लोगों को कई बार जाम का सामना करना पड़ा.
जाम की स्थिति ऐसी बनी कि छोटे वाहनों की पार्किंग तो दूर पांव रखने की भी जगह नहीं मिल रही थी. खरीदारी को लेकर बाजार में उमड़ी भीड़ को देख ऐसा लगा, जैसे सचमुच दुकानों पर साक्षात धनलक्ष्मी की कृपा बरस रही हो. धनतेरस के व्यवसाय को लेकर दुकानदारों के लगाये गये अनुमान भी बिलकुल सच हुए. धनतेरस पर औरंगाबाद जिले में लगभग 55 से 60 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ.
इलेक्ट्राॅनिक्स बाजार में रही खरीदारों की भीड़ : धनतेरस को लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में खरीदारों की भीड़ लगी रही.इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में अधिकांश ग्राहकों ने एलसीडी, एलइडी, वाशिंग मशीन, फ्रिज, मिक्सर ग्राइंडर, गीजर, कंप्यूटर, लैपटॉप की खरीदारी उत्साह से की.
इसके अलावे लोगों ने वाटर प्यूरीफायर व आरओ की भी खरीदारी जम कर की. भारत शॉपी के संचालक नवनीत कुमार ने बताया कि छठ तक दुकान में केंट आरओ, विडियाकॉन डीटीएच व वीगार्ड पंखे का सेल लगाया गया है, जिसमें उपभोक्ताओं को खरीदारी पर निश्चित उपहार भी दिया जा रहा है. इसे लेकर लोग उत्साह के साथ खरीदारी कर रहे हैं.
स्मार्ट फोन की रही धूम : धनतेरस पर इसी प्रकार मोबाइल व घड़ी की दुकानों पर भी ग्राहको की आशा से अधिक भीड़ दिखाई दी. इस अवसर पर लोगों ने बड़े चाव से स्मार्ट फोन खरीदे.
मोबाइल कारोबारी आलोक कुमार ने बताया कि इस बार धनतेरस में औरंगाबाद जिले में मोबाइल का कारोबार पांच से छह करोड़ रुपये का हुआ . बाजार में एंड्रायड स्मार्टफोन की काफी मांग रही. इसके अलावे चाइनीज फोन भी धनतेरस पर जम कर बिके.
सोने-चांदी की चमक रही बरकरार : धनतेरस पर सर्राफा व्यवसायियों की चांदी रही. इस बार भी सोने और चांदी की चमक पहले की तरह बरकरार रही. लोगों ने आभूषणों की खरीदारी जम कर की.
शहर के गया ज्वेलर्स, मोती अंलकार, रामनाथ प्रसाद शिवनाथ प्रसाद जेवर दुकान सहित दर्जनों सर्राफा दुकानों में पूरे दिन चहल-पहल बनी रही और खरीदारी को लेकर ग्राहको की भीड़ लगी रही. विक्टोरिया चांदी के सिक्के की मांग इस बार भी काफी हुई. इसके अलावे लोगों ने तरह-तरह के आभूषणों की भी खरीदारी की.
लोगों के कटे पॉकेट भी : बाजार में धनतेरस की खरीदारी के दौरान जहां लोगों के मुहूर्त निकल गये, पर एटीएम से पैसा नहीं निकला. वहीं कुछ लोग पॉकेट के कटने से भी परेशान रहे.भीड़-भाड़ रहने के कारण कुछ लोगों के जेब भी कटे और महिलाओं के पर्स भी मारे गये. जब खरीदारी कर भुगतान करते समय ऐसे लोगों ने अपना पॉकेट व पर्स चेक किया, तो वे सन्न रह गये.इस तरह की घटना अंदर बाजार और जामा मस्जिद के समीप घटित हाेने की जानकारी मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




