डुमरा के पूर्व मुखिया राजदेव सिंह का निधन

Updated at : 02 Sep 2017 12:51 PM (IST)
विज्ञापन
डुमरा के पूर्व मुखिया राजदेव सिंह का निधन

प्रबुद्ध लोगों ने पैतृक गांव पहुंच कर दी श्रद्धांजलि हसपुरा : प्रखंड प्रमुख संजय मंडल के 97 वर्षीय पिता व डुमरा पंचायत के पूर्व मुखिया राजदेव सिंह का निधन हो गया. उनके निधन की खबर सुनते ही दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सैकड़ों की संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, शिक्षाविद् पैतृक गांव पहुंचे और शोकसभा […]

विज्ञापन
प्रबुद्ध लोगों ने पैतृक गांव पहुंच कर दी श्रद्धांजलि
हसपुरा : प्रखंड प्रमुख संजय मंडल के 97 वर्षीय पिता व डुमरा पंचायत के पूर्व मुखिया राजदेव सिंह का निधन हो गया. उनके निधन की खबर सुनते ही दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सैकड़ों की संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, शिक्षाविद् पैतृक गांव पहुंचे और शोकसभा में श्रद्धांजलि दी. इसके उपरांत सैकड़ों लोग दाहसंस्कार में शामिल हुए. दाह संस्कार पैतृक गांव में ही हुआ. प्रमुख ने कहा वे पिता ही नहीं राजनीति के कुशल अभिभावक थे. उनके आशीर्वाद व गाइड से मैं यहां तक पहुंचा. पूर्व प्रमुख आरिफ रिजवी ने शोक प्रकट करते हुए कहा राजदेव बाबू ने समाजवादी आंदोलन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था.
संघ के रामजीत सिंह, कामख्या नारायण सिंह, राजेंद्र सिंह, शिक्षक बिंदेश्वर सिंह, खुर्शीद रजा, पंचायत सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, शिक्षक संघ के नेता सुमित्रा नंदन पंत, हृदयानंद सिंह, मधेश्वर यादव, महावीर यादव, सुरेश प्रसाद सिंह सहित दर्जनों लोगों ने शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि दी.
मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष उमेश्वरी सिंह, प्रखंड अध्यक्ष नागेंद्र कुमार राइट, चंद्रशेखर सिंह, संतोष शर्मा, संजू कुमारी, मालती देवी, मुखिया प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह, इबरार अहमद, विनीत शर्मा, पैक्स अध्यक्ष निर्भय कुमार, पूर्व मुखिया शबनम आरा, शमीम अहमद, उपमुखिया रंजन कुमार ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि दी.
पंचायत समिति सदस्य सह उपप्रमुख अनिल आर्य, सरयू राम, धर्मेंद्र यादव, रामजीत राम, अरविंद शर्मा, प्रतिनिधि जय प्रकाश, सुजीत कुमार ने शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि दी.
जिप प्रतिनिधि रामाश्रय प्रसाद सिंह, पूर्व प्रमुख लालबाबू सिंह, अर्जुन सिंह यादव, सुदामा यादव, सत्येंद्र यादव, शाहनवाज खां, राजेद्र सिंह, मुन्ना यादव, भाजपा नेता विजय अकेला, मदन यादव, गिरजा सिंह, नेपाल प्रसाद, राज्य कल्याण परिषद के भुवावल यादव जदयू के डाॅ देवलाल राम, विश्वजीत कुमार विकास ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि राजदेव बाबू एक कुशल राजनीतिज्ञ थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन