दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, विरोध में सड़क जाम

Updated at : 30 Aug 2017 10:20 AM (IST)
विज्ञापन
दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, विरोध में सड़क जाम

बस की चपेट में आने से गयी जान मदनपुर : मदनपुर थाना क्षेत्र के दश्वतखाप मोड़ के पास यात्री बस व बाइक की टक्कर में खिरियावां गांव के महताब आलम नामक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग आक्रोशित हो गये और मुआवजा को लेकर घटनास्थल को जाम कर सरकार […]

विज्ञापन
बस की चपेट में आने से गयी जान
मदनपुर : मदनपुर थाना क्षेत्र के दश्वतखाप मोड़ के पास यात्री बस व बाइक की टक्कर में खिरियावां गांव के महताब आलम नामक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग आक्रोशित हो गये और मुआवजा को लेकर घटनास्थल को जाम कर सरकार व प्रशासन के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. एनएच दो पर लगभग आधे घंटे तक यातायात ठप रही और सैकड़ों वाहनें कतार में खड़ी रहीं.
पता चला है कि महताब आलम बाइक से मदनपुर से खिरियावां स्थित अपने घर जा रहे थे. जैसे ही दश्वतखाप मोड़ के पास पहुंचे ओवरटेक करने के चक्कर में एक बस की चपेट में आ गये, जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.
इधर घटना की सूचना मिलते ही मदनपुर थाने के पुलिस निरीक्षक श्याम किशोर सिंह, थानाध्यक्ष सुभाष राय, एसआइ राधेश्याम राम,अंबिका प्रसाद सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. जैसे ही खिरियावां व आसपास के लोगों को मामले की सूचना मिली लोग आक्रोशित हो गये और घटनास्थल से लेकर थाना मोड़ तक सड़क जाम कर दिया.
खिरियावां-कासमा पथ पर भी आक्रोशितों की भीड़ लग गयी और फिर इस सड़क को भी जाम कर आगजनी की. पुलिस के पदाधिकारी वहां पहुंचे और किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. ग्रामीणों का कहना था कि जिस बस से दुर्घटना हुई उसको पुलिस जब्त कर चालक को गिरफ्तार करे. थानाध्यक्ष सुभाष राय ने आक्रोशितों को उनकी मांग मानने का आश्वासन दिया, तब जाकर लोग शांत हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन