गणेश उत्सव : महाआरती में उत्साह से पहुंचे श्रद्धालु

Updated at : 30 Aug 2017 10:16 AM (IST)
विज्ञापन
गणेश उत्सव : महाआरती में उत्साह से पहुंचे श्रद्धालु

औरंगाबाद कार्यालय : औरंगाबाद में आयोजित गणेश उत्सव के पांचवें दिन महाआरती में श्रद्धालुओ का जनसैलाब उमड़ पड़ा. भारी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति देखी गयी. उत्सव को लेकर शहर में धार्मिक माहौल चारो तरफ बिखरा हुआ है. महाआरती में शहर के कोने-कोने से लोग तो पहुंच ही रहे है,ग्रामीण इलाको से भी श्रद्धालु महाआरती […]

विज्ञापन
औरंगाबाद कार्यालय : औरंगाबाद में आयोजित गणेश उत्सव के पांचवें दिन महाआरती में श्रद्धालुओ का जनसैलाब उमड़ पड़ा. भारी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति देखी गयी. उत्सव को लेकर शहर में धार्मिक माहौल चारो तरफ बिखरा हुआ है. महाआरती में शहर के कोने-कोने से लोग तो पहुंच ही रहे है,ग्रामीण इलाको से भी श्रद्धालु महाआरती के पूर्व अपनी अपनी जगह सुरक्षित करने पहुंच रहे है. वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच महाआरती की शुरूआत हुई.
मंदिर के चारो पुजारी ,आचार्य विंध्याचल पाठक,सुनील पाठक,मनीष पाठक एवं मृत्युंजय पाठक ने भगवान गणपति की महाआरती उतारी . गणपति बप्पा मोरया-मंगल मूरती मोरया के जयघोष के बीच महाआरती संपन्न हुई,फिर हजारो श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरण किया गया. इधर गणेश उत्सव को लेकर शहर में एक अलग तरह की धार्मिक छटा बिखरी हुई है. सुबह से लेकर देर शाम तक श्रद्धालु कतारबद्ध होकर भगवान गणपति के दर्शन पूजन कर रहे है. महिलाओं की संख्या अधिक देखी जा रही हैं.
गणेश सेवा समिति द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार दस दिवसीय गणेश उत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा. तीन सितंबर को कलाकार देवबली जी महाराज के साथ अन्य कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन