एचसीसी ने बाढ़पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री
Updated at : 29 Aug 2017 11:27 AM (IST)
विज्ञापन

अररिया व पूर्णिया के बाढ़ग्रस्त इलाकों में पहुंचायी मदद दाउदनगर अनुमंडल : दाउदनगर नासरीगंज के बीच सोन नदी पर पुल निर्माण कर रही एचसीसी कंपनी द्वारा अररिया व पूर्णिया के बाढ़पीड़ित इलाकों में पहुंच कर राहत सामग्री पहुंचायी गयी. प्रोजेक्ट मैनेजर एम श्रीनिवास राव के निर्देशानुसार कंपनी के सेफ्टी ऑफिसर रमण दास, प्रशासनिक सहयोगी जंग […]
विज्ञापन
अररिया व पूर्णिया के बाढ़ग्रस्त इलाकों में पहुंचायी मदद
दाउदनगर अनुमंडल : दाउदनगर नासरीगंज के बीच सोन नदी पर पुल निर्माण कर रही एचसीसी कंपनी द्वारा अररिया व पूर्णिया के बाढ़पीड़ित इलाकों में पहुंच कर राहत सामग्री पहुंचायी गयी.
प्रोजेक्ट मैनेजर एम श्रीनिवास राव के निर्देशानुसार कंपनी के सेफ्टी ऑफिसर रमण दास, प्रशासनिक सहयोगी जंग बहादुर व सेफ्टी सुपरवाइजर विश्वजीत सिंह के नेतृत्व में एचसीसीकर्मियों की टीम बाढ़पीड़ित इलाकों में पहुंची और वहां के समाजसेवी इंतेखाब आलम का सहयोग लेते हुए करीब पांच लाख रुपये की राहत सामग्री का पैकेट रविवार को बाढ़पीड़ितों तक पहुंचाया. कंपनी के प्रशासनिक प्रबंधक आशुतोष पांडेय ने बताया कि दो हजार पैकेट राहत सामग्री यहां से भेजी गयी थी.
इन पैकेटों में पांच किलो चावल, डेढ़ लीटर तेल, एक किलो चना, अमूल दूध का पैकेट, पीने का पानी, मोमबत्ती व माचिस समेत अन्य सामग्री हैं, जिससे बाढ़पीड़ितों को राहत मिल सकेगी. कुछ स्थानों पर तिरपाल भी दिया गया है. आपदा की घड़ी में हम सभी को आगे आकर पीड़ितों की सहायता करनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




