बाढ़पीड़ितों की मदद के लिए जदयू जिलाध्यक्ष को सौंपा चेक

Updated at : 29 Aug 2017 11:26 AM (IST)
विज्ञापन
बाढ़पीड़ितों की मदद के लिए जदयू जिलाध्यक्ष को सौंपा चेक

अंबा बाजार में चंदा कर जुटाये 10 हजार रुपये अंबा : बाढ़पीड़ितों की मदद के लिए जदयू चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डाॅ प्रकाश वर्मा ने पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह को चेक सौंपा. पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अंबा बाजार में चंदा वसूली किया गया था. बाजार से दो हजार रुपये बाढ़ पीड़ितों की मदद के […]

विज्ञापन
अंबा बाजार में चंदा कर जुटाये 10 हजार रुपये
अंबा : बाढ़पीड़ितों की मदद के लिए जदयू चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डाॅ प्रकाश वर्मा ने पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह को चेक सौंपा. पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अंबा बाजार में चंदा वसूली किया गया था. बाजार से दो हजार रुपये बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए प्राप्त हुआ.इसके साथ हीं राहत क्लिनिक अंबा की ओर से उन्होंने 10 हजार रुपये मदद के लिए दिया.
डाॅ वर्मा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पीड़ितों को मदद करना चाहिए. इसमें किसी तरह की राजनीतिक नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए मैं पार्टी साथ-साथ व्यक्तिगत रूप से भी तैयार हूं.
जिलाध्यक्ष ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों की मदद में जदयू कार्यकर्ता निष्ठा से लगे हैं. कार्यकर्ता गांव-गांव में जाकर भीक्षाटन कर रहे है. इससे मानवता का भाव स्पष्ट होता है, जो भी राशि प्राप्त होगी उसे पीड़ितो के सहायता के लिए भेजा जाएगा. उन्होंने इसके लिए कार्यकर्ताओं को बधाई दिया. इस मौके पर वीरेंद्र मेहता, हीरा सिंह, शकुंतला देवी, सतार अंसारी, राजु गुप्ता, शमशाद राई आदि थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन