पारामेडिकल व जीएनएम इंस्टीट्यूट को हरी झंडी

Updated at : 29 Aug 2017 11:25 AM (IST)
विज्ञापन
पारामेडिकल व जीएनएम इंस्टीट्यूट को हरी झंडी

अक्तूबर माह में शुरू हो जायेगा काम एक साल के अंदर पूरा कर लेना है निर्माण सुजीत कुमार सिंह औरंगाबाद : औरंगाबाद स्वास्थ्य विभाग के दिन अब बहुरनेवाले हैं. यूं कहें कि सदर अस्पताल की रौनक भी लौटनेवाली है, तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी. कुव्यवस्था के दौर से गुजर रहे सदर अस्पताल की व्यवस्था भी […]

विज्ञापन
अक्तूबर माह में शुरू हो जायेगा काम
एक साल के अंदर पूरा कर लेना है निर्माण
सुजीत कुमार सिंह
औरंगाबाद : औरंगाबाद स्वास्थ्य विभाग के दिन अब बहुरनेवाले हैं. यूं कहें कि सदर अस्पताल की रौनक भी लौटनेवाली है, तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी. कुव्यवस्था के दौर से गुजर रहे सदर अस्पताल की व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी़ बहुत जल्द 15 डॉक्टर और 10 एएनएम सदर अस्पताल को उपलब्ध होंगे़ बस विज्ञापन का इंतजार है़
सबसे बड़ी उपलब्धि औरंगाबाद जिले के लिए पारा मेडिकल स्कूल और जीएनएम इंस्टीट्यूट के रूप में हासिल हुई है़ जीएनएम इंस्टीट्यूट का निर्माण कार्य सदर अस्पताल के आवासीय परिसर स्थित भूखंड में लगभग सात करोड़ की लागत से बीएमएसआइसीएल पटना द्वारा कराया जायेगा़ निर्माण कार्य की स्वीकृति मिल गयी है़ इंतजार है दशहरा बीतने का़ दशहरा के बाद तीव्र गति से निर्माण कार्य प्रारंभ होगा़ यहां एक साल में 60 छात्राओं का एडमिशन होगा़ तीन साल के कोर्स में ढाइ साल यहां पढ़नेवाले छात्राएं अपनी सेवाएं सदर अस्पताल में देंगी़, जबकि छह माह प्रैक्टिकल और थ्योरी करने में समय बितायेंगे़ परिचारिका श्रेणी ‘ए’ के छात्राएं लिखित परीक्षा पास होने के बाद एडमिशन ले सकेंगे.
अक्तूबर 2018 तक कार्य पूरा कर लिया जायेगा और दिसंबर महीने से पढ़ाई भी शुरू हो जायेगी़
जिले के लिए एक और उपलब्धि पारामेडिकल स्कूल है और इसका निर्माण पीएचसी जम्होर के प्रांगण में कराया जायेगा़ इसके निर्माण कार्य पर साढ़े चार करोड़ रुपये खर्च होंगे़ यहां लैब टेक्नीशियन, ओटी असिस्टेंट, इसीजी टेक्नीशियन, फॉर्मासिस्ट और ड्रेसर की पढ़ाई होगी़ यहां पढ़नेवाले विद्यार्थी भी सदर अस्पताल में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे़ उम्मीद है कि दीपावली पर्व के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन