देव में विवाहिता को जहर देकर मार डाला, केस दर्ज

Updated at : 29 Aug 2017 11:22 AM (IST)
विज्ञापन
देव में विवाहिता को जहर देकर मार डाला, केस दर्ज

पहली पत्नी के रहते पति ने रचा ली थी दूसरी शादी 2009 में भी किया गया था हत्या का प्रयास औरंगाबाद नगर : देव थाना क्षेत्र के कर्मडीह गांव में ससुरालवालों ने विवाहिता को जहर देकर हत्या कर दी. यह घटना शनिवार की रात घटी है. घटना से संबंधित जानकारी देते हुए मृतका के भाई […]

विज्ञापन
पहली पत्नी के रहते पति ने रचा ली थी दूसरी शादी
2009 में भी किया गया था हत्या का प्रयास
औरंगाबाद नगर : देव थाना क्षेत्र के कर्मडीह गांव में ससुरालवालों ने विवाहिता को जहर देकर हत्या कर दी. यह घटना शनिवार की रात घटी है. घटना से संबंधित जानकारी देते हुए मृतका के भाई जितेंद्र यादव निवासी भदवाडीह थाना रफीगंज ने बताया कि उसने अपनी बहन रंजू देवी की शादी वर्ष 2007 में देव थाना क्षेत्र के कर्मडीह में बलिंद्र यादव के साथ की थी
शादी के दो साल बाद तक सब कुछ ठीक-ठाक चला, लेकिन इसी बीच में वर्ष 2009 में बलिंद्र यादव ने पहली पत्नी को रहते हुए दूसरी शादी कर ली. उसके बाद रंजू को वर्ष 2009 में ही जहर देकर हत्या करने का प्रयास किया था. तब गया में काफी दिनों तक इलाज के बाद रंजू की जान बची थी. इसके बाद बलिंद्र यादव सहित उसके परिवारवाले रंजू के साथ लगातार मारपीट कर प्रताड़ित करते रहे. अंततः शनिवार की रात रंजू देवी की हत्या ससुरालवालों ने कर दी.
इस घटना से संबंधित प्राथमिकी देव थाना में जितेंद्र यादव के बयान पर दर्ज की गयी है. इसमें पति बलिंद्र सिंह, भाई महेंद्र यादव, सहेंद्र यादव, मुखदेव यादव, अमृता देवी, सुमित्रा देवी को नामजद आरोपित बनाया गया है. इस संबंध में पूछे जाने पर देव थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि घटना से संबंधित प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. वही, विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है. घटना को अंजाम देनेवाले सभी आरोपित फरार हैं. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन