शहर को अतिक्रमणमुक्त करने को बनेगी योजना

Updated at : 26 Aug 2017 4:11 AM (IST)
विज्ञापन
शहर को अतिक्रमणमुक्त करने को बनेगी योजना

सड़क पर अवैध तरीके से खड़े वाहनों का परमिट होगा रद्द औरंगाबाद नगर : शुक्रवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की एक बैठक डीएम कंवल तनुज, एसपी डॉ सत्यप्रकाश ने संबंधित पदाधिकारियों के साथ की. बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने शहर को अतिक्रमणमुक्त बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी व नगर […]

विज्ञापन

सड़क पर अवैध तरीके से खड़े वाहनों का परमिट होगा रद्द

औरंगाबाद नगर : शुक्रवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की एक बैठक डीएम कंवल तनुज, एसपी डॉ सत्यप्रकाश ने संबंधित पदाधिकारियों के साथ की. बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने शहर को अतिक्रमणमुक्त बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी व नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी को दिया. वहीं कहा कि शहर में स्टैंड के अलावे जहां भी अवैध रूप से बस, ट्रक सहित अन्य वाहनों का ठहराव होता है, तो उसकी तसवीर लेकर डीटीओ को दें, ताकि उस पर कार्रवाई की जा सके. इसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी, मोटरयान निरीक्षक, नगर थाना को जिम्मेवारी दी है.
डीएम ने यह भी कहा कि लगातार शिकायत मिल रही है कि चंदेल बस का ठहराव सड़क पर हो रहा है. इसे देखते हुए उसके खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई करना सुनिश्चित करें. पहले तो वाहन जब्त कर थाना लायें और उससे जुर्माना की वसूली करें. यदि इससे भी नहीं सुधरता है, तो लाइसेंस रद्द करते हुए रूट परमिट को भी रद्द कर दें.
शहर में दोपहिया वाहनों की पार्किंग जोन चिह्नित करने का निर्देश नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी को दिया. साथ ही, रमेश चौक से धर्मशाला मोड़ तक सड़क के दोनों ओर ग्रिल लगाने का निर्देश दिया. डीएम ने सड़क पर होने वाली दुर्घटना को देखते हुए सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि 24 घंटे एंबुलेंस को तैयार रखेंगे. साथ ही अस्पतालों को ठीकठाक रखेंगे, ताकि घायल व्यक्तियों का इलाज हो सके. पुलिस अधीक्षक ने शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्णरूप से रोक लगाने का निर्देश दिया और कहा कि रात नौ से सुबह छह बजे तक शहर में किसी भी भारी वाहन का प्रवेश होता है, तो उसपर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें.
इसके अलावे शहर में सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्णय लिया गया. वहीं सड़क पर होने वाली दुर्घटना को रोकने के लिए सड़क पर रेडियम पट्टी लगाने का निर्देश कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग एवं राष्ट्रीय उच्च पथ को दिया. साथ ही साथ स्कूल बस में जाली लगाने का भी निर्णय लिया गया. बैठक में डीटीओ रविंद्र नाथ गुप्ता, सिविल सर्जन डा आरपी सिंह, नगर पर्षद कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार, एसडीओ सुरेंद्र प्रसाद, एसडीपीओ पीएन साहू सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन