बिसैनी में युवक को मारा चाकू गांव में पहुंचे एसडीओ व एसडीपीओ
Updated at : 26 Aug 2017 4:10 AM (IST)
विज्ञापन

सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज औरंगाबाद कार्यालय : सदर प्रखंड के बिसैनी में गांव में एक युवती को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने मोहम्मद हाफिज मियां के पुत्र मोहम्मद सद्दाम को चाकू मार कर जख्मी कर दिया. घटना गुरुवार की रात की है. जख्मी हालत में परिजन सद्दाम को लेकर सदर […]
विज्ञापन
सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज
औरंगाबाद कार्यालय : सदर प्रखंड के बिसैनी में गांव में एक युवती को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने मोहम्मद हाफिज मियां के पुत्र मोहम्मद सद्दाम को चाकू मार कर जख्मी कर दिया. घटना गुरुवार की रात की है. जख्मी हालत में परिजन सद्दाम को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उसका इलाज डॉक्टरों की देख-रेख में किया जा रहा है. युवक ने पुलिस को बताया कि गांव के ही शंकर साव, बबन यादव, संदीप साव सहित चार लोगों ने बात-बात में अचानक हमला बोल दिया. उन्हीं लोगों में से किसी ने लगातार पीठ में चाकू से वार भी किया. सद्दाम की मां कमरु निशा ने बताया कि उनका बेटा घर के पास ही खड़ा था.
इसी बीच गांव के चार-पांच लोग पहुंचे और घर की एक लड़की के बारे में अनाप-शनाप बोलना शुरू कर दिया. जब इसका विरोध सद्दाम ने किया, तो उसे चाकू मार कर जख्मी कर दिया गया. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि फर्द बयान के आधार पर कार्रवाई होगी. सदर अस्पताल में ड्यूटी पर रहे डॉक्टर आशुतोष कुमार ने बताया कि युवक सद्दाम खतरे से बाहर है, लेकिन पीठ में गहरा जख्म लगा है. फिलहाल उसका इलाज चल रहा है. इधर, घटना की सूचना पाकर सदर एसडीओ सुरेंद्र प्रसाद और एसडीपीओ पीएन साहू दल बल के साथ पहुंचे और दोनों पक्षों के साथ बैठक कर मामला को शांत कराया. एसडीपीओ ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




