ePaper

सादे लिबास में पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने समझा अपहर्ता, पुलिसकर्मियों को बनाया बंधक

Updated at : 29 Jun 2017 4:21 PM (IST)
विज्ञापन
सादे लिबास में पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने समझा अपहर्ता, पुलिसकर्मियों को बनाया बंधक

औरंगाबाद : जिले के कुटुंबा थाने के दो पुलिसकर्मियों को नेउरा बिगहा के ग्रामीणों ने गुरुवार को बंधक बना लिया. ग्रामीणों ने यह कदम एक आरोपित की गिरफ्तारी के बाद उठाया. जानकारी के मुताबिक, पुलिस पदाधिकारी रामगुलाम राम के नेतृत्व में सादे लिबास में हरिजन एक्ट के आरोपित रंजीत यादव की गिरफ्तारी के लिए नेउरा […]

विज्ञापन

औरंगाबाद : जिले के कुटुंबा थाने के दो पुलिसकर्मियों को नेउरा बिगहा के ग्रामीणों ने गुरुवार को बंधक बना लिया. ग्रामीणों ने यह कदम एक आरोपित की गिरफ्तारी के बाद उठाया. जानकारी के मुताबिक, पुलिस पदाधिकारी रामगुलाम राम के नेतृत्व में सादे लिबास में हरिजन एक्ट के आरोपित रंजीत यादव की गिरफ्तारी के लिए नेउरा बिगहा गांव पहुंची. सादे लिबास में पहुंची पुलिस को अभियुक्त की मां ने अपहर्ता समझ लिया और शोर मचाना शुरू कर दिया. इससे ग्रामीण भी आक्रोशित हो गये और सादे लिबास में पहुंची पुलिस को दौड़ा कर दो पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया.

सूचना मिलते ही अंबा थानाध्यक्ष पंकज कुमार और कुटुंबा थानाध्यक्ष सहुद अख्तर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के चंगुल से पुलिसकर्मियों को मुक्त कराया. इस संबंध में आरोपित रंजीत यादव की मां दुलारी देवी ने बताया कि पुलिस सादे लिबास में थी, इसलिए पहचान नहीं सके. उन्होंने बताया कि पुलिस अपराधी की तरह आयी और मेरे ऊपर पिस्टल तान कर बेटे को अपहरण कर लिया. हालांकि, आरोपित पुलिस की गिरफ्त से भाग निकला. ग्रामीण वरीय अधिकारी को बुलाने पर अड़े थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन