मुख्य आरोपित को आज सुनायी जायेगी सजा

Published at :29 Jun 2017 9:06 AM (IST)
विज्ञापन
मुख्य आरोपित को आज सुनायी जायेगी सजा

फैसले पर टिकी हैं लोगों की निगाहें मामले का मुख्य आरोपित है अजहर औरंगाबाद नगर. जिले के चर्चित तेजाब कांड मामले में आज यानी गुरुवार को फैसला आयेगा. अब इस कांड से जुड़े आरोपित व पीड़ित परिवार की निगाहें आज होनेवाले फैसले पर जाकर ठहर गयी हैं. व्यवहार न्यायालय के एडीजे प्रथम अनिल कुमार झा […]

विज्ञापन
फैसले पर टिकी हैं लोगों की निगाहें
मामले का मुख्य आरोपित है अजहर
औरंगाबाद नगर. जिले के चर्चित तेजाब कांड मामले में आज यानी गुरुवार को फैसला आयेगा. अब इस कांड से जुड़े आरोपित व पीड़ित परिवार की निगाहें आज होनेवाले फैसले पर जाकर ठहर गयी हैं. व्यवहार न्यायालय के एडीजे प्रथम अनिल कुमार झा के कोर्ट में यह फैसला सुनाया जायेगा.
गौरतलब है कि रफीगंज बाजार के तकिया पर राजा बाजार में कैसर कादरी की 14 वर्षीय पुत्री सलमा खातून पर पिछले वर्ष 24 जून 2016 को मोहल्ले के ही एक युवक मो अजहर द्वारा छेड़खानी का विरोध करने पर एसिड अटैक किया गया था, जिसके कारण वह गंभीर रूप से झुलस गयी थी.
घटना के तुरंत बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रफीगंज में पीड़िता का इलाज कराया गया था. उसकी स्थिति को नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया था. यहां भी उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और इस मामले को लेकर जिला प्रशासन, कई सामाजिक संगठन व रफीगंज विधायक की पत्नी निशा सिंह ने रुचि दिखायी व सबों के संयुक्त प्रयास से पीड़िता को नयी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भरती कराया गया.
तीन बार ऑपरेशन के बाद भी नहीं बच सकी थी सलमा : लेकिन तीन ऑपरेशन होने के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका. इलाज के क्रम में ही 15 सितंबर 2016 को उसकी मौत हो गयी. घटना के तुरंत बाद ही महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी, जिसमें मो अजहर सहित उसकी मां बीबी खातून, फुआ जैनुन खातून, चचेरे चाचा मो जमाल व मो कमाल को नामजद आरोपित बनाया गया था.
23 जून को न्यायाधीश ने मुख्य आरापित मो अजहर को इस कांड में मुख्य रूप से दोषी पाया था और उसकी सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 29 जून की तिथि निर्धारित की गयी है. अन्य चार आरोपितों को एक वर्ष की सजा सुना कर न्यायालय से जमानत पर छोड़ दिया गया था. मृतका के परिजनों ने आरोपित को सजा-ए-मौत देने की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन