शहर के तीव्र विकास के लिए कृतसंकल्पित : मुख्य पार्षद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Jun 2017 11:23 AM (IST)
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने मुख्य पार्षद को किया सम्मानित औरंगाबाद नगर. रविवार को जिला विधि संघ के अधिवक्ताओं ने नगर पर्षद के चेयरमैन उदय गुप्ता के आवास पर जाकर उन्हें विधिवत रूप से सम्मानित किया. इस दौरान अधिवक्ताओं ने मुख्य पार्षद को अंग वस्त्र, बुके व माला देकर सम्मानित किया. अधिवक्ता कामाख्या प्रसाद, बलिंदर कुमार ने कहा […]
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने मुख्य पार्षद को किया सम्मानित
औरंगाबाद नगर. रविवार को जिला विधि संघ के अधिवक्ताओं ने नगर पर्षद के चेयरमैन उदय गुप्ता के आवास पर जाकर उन्हें विधिवत रूप से सम्मानित किया. इस दौरान अधिवक्ताओं ने मुख्य पार्षद को अंग वस्त्र, बुके व माला देकर सम्मानित किया. अधिवक्ता कामाख्या प्रसाद, बलिंदर कुमार ने कहा कि जिस तरीके से यहां के लोगों ने शहर के विकास के लिए आपके कंधों पर जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरा अधिवक्ता संघ गौरवान्वित है.
आप शहर को विकास करने में रुचि दिखायें, ताकि आपका नाम जिले में रौशन हो सके. अधिवक्ताओं के द्वारा सम्मानित होने के बाद मुख्य पार्षद ने कहा कि जो जिम्मेवारी मेरे कंधों पर शहर के आम लोगों व वार्ड पार्षदों ने सौंपा है, उसका मैं निर्वहन करूंगा. शहर का विकास की तीव्र गति से किया जाएगा. जो भी समस्या हैं उसे दूर किया जाएगा, इसके लिए मैं संकल्पित हूं.
इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद, अमित कुमार, सतीश कुमार स्नेही, अशोक कुमार गुप्ता, संजय कुमार गुप्ता, सुरेश प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद शर्मा, बिंदा अग्रहरि समेत दर्जनों अधिवक्ता शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




