22 को ओबरा आयेंगे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

Published at :16 Jun 2017 9:42 AM (IST)
विज्ञापन
22 को ओबरा आयेंगे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

मनायी जायेगी पूर्व विधायक संत पदारथ की पुण्यतिथि कार्यक्रम की तैयारी में जुटे लोग ओबरा : प्रखंड मुख्यालय स्थित संत पदारथ भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में प्रमुख रूप से ओबरा के पूर्व विधायक सत्यनारायण सिंह , पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह के अलावे बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता […]

विज्ञापन
मनायी जायेगी पूर्व विधायक संत पदारथ की पुण्यतिथि
कार्यक्रम की तैयारी में जुटे लोग
ओबरा : प्रखंड मुख्यालय स्थित संत पदारथ भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में प्रमुख रूप से ओबरा के पूर्व विधायक सत्यनारायण सिंह , पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह के अलावे बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता व संत पदारथ कमेटी के लोग शामिल थे.
कार्यक्रम की अध्यक्षता ओबरा भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने की. उपस्थित लोगों ने संत पदारथ के स्थापित किये गये तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया. जानकारी देते हुए पूर्व विधायक सह भाजपा नेता सत्यनारायण सिंह व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि आगामी 22 जून को पूर्व विधायक संत पदारथ की पुण्यतिथि मनायी जानी है. इसकी तैयारी को लेकर संत पदारथ कमेटी के सदस्य व भाजपा के कार्यकर्ता शामिल थे.
सत्यनारायण सिंह ने बताया कि पुण्यतिथि के मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय के अलावे बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे. बैठक के दौरान तोरणद्वार लगाने पर चर्चा हुई. साथ ही साथ प्रचार-प्रसार जोर शोर से की जायेगी. इसके लिए सारी तैयारी की जा रही है. उपस्थित लोगों ने भी संत पदारथ के जीवनी पर प्रकाश डाला. पूर्व जिलाध्क्ष पुरूषोत्तम सिंह ने कहा कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम के साथ पुण्यतिथि मनाने की अपील की है. इस मौके पर ब्रजेंद्र सिंह, अश्विनी तिवारी, विवेकानंद, विशुनदेव सिंह, मनोरंजन सिंह सहित कमेटी के लोगों ने विचार विमर्श किया. बैठक में विभूति नारायण शर्मा, चंद्रदेव सिंह, युगल किशोर पांडेय, केदार सिंह, विनोद दूबे, उपप्रमुख पप्पू अग्रवाल, विनोद नाग, उपेंद्र यादव, राकेश कुमार, बैजनाथ सिंह के अलावे बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन