सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाया लालू का जन्मदिन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jun 2017 1:40 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद कार्यालय : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव 70वां जन्मदिन जिला युवा राजद ने सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाया. रविवार की सुबह युवा कार्यकर्ता सदर अस्पताल पहुंचे और वहां भरती मरीजों का हाल जानने के बाद ब्लड बैंक में बारी-बारी से रक्तदान किया. इससे पहले राजद कार्यकर्ताओं के रक्तदान कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल […]
विज्ञापन
औरंगाबाद कार्यालय : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव 70वां जन्मदिन जिला युवा राजद ने सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाया. रविवार की सुबह युवा कार्यकर्ता सदर अस्पताल पहुंचे और वहां भरती मरीजों का हाल जानने के बाद ब्लड बैंक में बारी-बारी से रक्तदान किया.
इससे पहले राजद कार्यकर्ताओं के रक्तदान कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ आरपी सिंह ने फीता काट कर किया. युवा राजद के जिलाध्यक्ष युसूफ आजाद अंसारी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव गरीबों के मसीहा हैं. बिहार की तरक्की के लिए लगातार प्रयासरत हैं. प्रवक्ता उदय भारतीय, कुमारी गोदावरी, सुरेंद्र यादव, संजय यादव, अशोक यादव, प्रमोद यादव, राम कल्याण सिंह, राहुल कुमार, नेसार अहमद ने भी लालू को गरीबों को मसीहा बताया. इधर, राजद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इंजीनियर सुबोध कुमार सिंह ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के मौके पर गरीब बस्तियों में समय बिताया और गरीबों का हाल जाना. महादलित टोली में जाकर उन्होंने गरीबों से िमल कर सुख-दुख बांटा.
लालू प्रसाद का मना 70वां जन्मदिन : नवीनगर. राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का 70वां जन्मदिन रविवार को धूमधाम से मनाया गया. नवीनगर में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व दिवाकर चंद्रवंशी द्वारा किया गया. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए दिवाकर ने कहा कि आज ही के दिन 11 जून को समाजवादी नेता लालू प्रसाद का जन्म हुआ था. जन्मदिन के मौके पर शीकेसर रजक, मंटू चंद्रवंशी ,राजमणि प्रसाद, ऋषभ कुमार, भोला यादव, कल्लू यादव, राहुल रावत, राम विलास यादव समेत दर्जनों राजद कार्यकर्ता शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




