Bihar News: मनेर में महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज

Updated at : 30 Jan 2022 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: मनेर में महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज

पीड़ित महिला ने मनेर थाने में लिखित शिकायत की है. बताया जाता है कि मनेर के एक गांव की रहने वाली महिला बांध के नीचे अकेले शौच के लिए गयी थी. इस गांव के ही एक मनचले युवक पहले से मौजूद अश्लील फब्तियां कसते हुए जबरन खेत में ही दुष्कर्म करने का प्रयास किया

विज्ञापन

मनेर के एक गांव में रविवार को शौच के लिए गयी एक महिला के साथ मनचले ने दुष्कर्म का प्रयास किया. पीड़ित महिला ने मनेर थाने में लिखित शिकायत की है. बताया जाता है कि मनेर के एक गांव की रहने वाली महिला बांध के नीचे अकेले शौच के लिए गयी थी. इस गांव के ही एक मनचले युवक पहले से मौजूद अश्लील फब्तियां कसते हुए जबरन खेत में ही दुष्कर्म करने का प्रयास किया. महिला किसी तरह युवक के साथ हाथपाई व शोर हल्का किया. इसके बाद उक्त गांव का युवक फरार हो गया. परिवार वालों ने महिला को लेकर थाने में एक युवक को नामजद किया है. थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है. आरोपित युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी पुलिस कर रही है.

शादी का झांसा देकर यौनशोषण करने वाला युवक गिरफ्तार

पटना के फुलवारीशरीफ में किराये के घर में रहने वाली युवती ने फुलवारीशरीफ थाने में आवेदन देकर पुलिस से उसके साथ यौनशोषण करने वाले युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार भोजपुर के एक गांव की रहने वाली जो वर्तमान में फुलवारीशरीफ में रहती है. उसका कहना है कि 4 साल पहले रूपसपुर थाना के धानोता निवासी रितेश राज से उसकी दोस्ती हुई रितेश ने उसके साथ प्यार की कसमें खाने और शादी करने का झांसा देकर कई बार संबंध बनाया.

अश्लील वीडियो दिखाकर करता था ब्लैकमेल

युवती का कहना है कि रितेश ने वीडियो कॉल के दौरान लिया गया वीडियो और फोटो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा. इस दौरान रितेश को उसी ने कई बार रुपये भी दिये, ताकि उसका वीडियो और फोटो डीलीट कर दे. युवती ने रविवार को थाना पुलिस को सूचना दी कि युवक को मिलने के लिए फुलवारी रेलवे क्रॉसिंग के पास बुलाया है. तत्काल थाने की पुलिस वहां पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन