अरवल में रोजगार का बड़ा मौका,19 मई को लगेगा एक दिवसीय नियोजन शिविर

Updated:
विज्ञापन
arwal news

अरवल

Arwal News: अरवल जिला नियोजनालय परिसर में 19 मई को एक दिवसीय नियोजन शिविर का आयोजन होने जा रहा है. सुबह 11 से शाम 4 बजे तक चलने वाले इस शिविर में 10वीं, 12वीं और डिप्लोमा पास युवाओं की सीधी भर्ती की जाएगी, जिसमें ₹19,000 तक का मासिक मानदेय मिलेगा. भाग लेने के लिए नियोजनालय में रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है.

विज्ञापन

Arwal News(निशिकांत): बेरोजगार युवाओं के लिए जिला नियोजनालय, अरवल के तत्वावधान में एक शानदार अवसर सामने आया है. आगामी 19 मई को जिला नियोजनालय के कार्यालय परिसर में एक दिवसीय नियोजन शिविर (Job Camp) का आयोजन किया जाएगा. इस शिविर में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी.

भर्ती से जुड़ी मुख्य बातें और योग्यता

जिला नियोजन पदाधिकारी भावना ने बताया कि इस नियोजन शिविर में विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा. भर्ती के लिए मानक निर्धारित किए गए हैं. जैसे अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं, 12वीं अथवा डिप्लोमा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. आवेदक की उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए. साथ ही बता दें कि चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा प्रति माह ₹16,500 से लेकर ₹19,000 तक का मानदेय दिया जाएगा. शिविर का आयोजन सुबह 11:00 बजे से दोपहर बाद 04:00 बजे तक किया जाएगा.

नियोजन शिविर में भाग लेने के लिए शर्तें

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों का जिला नियोजनालय में निबंधन (Registration) होना अनिवार्य है. जिन युवाओं का निबंधन नहीं है, वे शिविर में भाग लेने से पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें.

Also Read: सदर अस्पताल में कैसर मरीजों को निःशुल्क कीमोथीरोपी की है व्यवस्था, एक साल मे 652 संदिग्धों की हुई पहचान

विज्ञापन
Aditya Kumar Ravi

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Ravi

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन