ePaper

राजद किसान प्रकोष्ठ के कार्यालय का उद्घाटन

Updated at : 22 Dec 2016 4:03 AM (IST)
विज्ञापन
राजद किसान प्रकोष्ठ के कार्यालय का उद्घाटन

करपी (अरवल) : प्रखंड मुख्यालय के निकट थाना के सामने बुधवार को राजद किसान प्रकोष्ट के कार्यालय का उद्घाटन पूर्व मुखिया लालदेव सिंह यादव ने किया. अध्यक्षता किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष मिथलेश शर्मा ने की. बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री स्व चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर 23 दिसंबर को पटना चलने पर […]

विज्ञापन

करपी (अरवल) : प्रखंड मुख्यालय के निकट थाना के सामने बुधवार को राजद किसान प्रकोष्ट के कार्यालय का उद्घाटन पूर्व मुखिया लालदेव सिंह यादव ने किया. अध्यक्षता किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष मिथलेश शर्मा ने की. बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री स्व चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर 23 दिसंबर को पटना चलने पर विचार-विमर्श किया गया.

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के निर्देशानुसार 20 से 26 दिसंबर तक गांव- गांव में जाकर नोटबंदी ने खिलाफ गरीब मजदूर वर्ग के बीच जन जागरण का कार्यक्रम तथा 28 दिसंबर नोटबंदी के खिलाफ जिला मुख्यालय में विशाल प्रदर्शन करने के लिए विचार-विमर्श किया गया.

बैठक में राजद किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष लालबहादुर शास्त्री, वंशी प्रखंड प्रमुख महाराणा सिंह, रामकेवल सिंह यादव, महेंद्र सिंह यादव दिलीप रजक समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन