मां की ममता पर मतदान भारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Oct 2015 3:55 AM
गोदमें नौनिहाल मां-बेटे दोनों पसीने से लथपथ. मासूम की किलकारियों से माहौल में खुशहाली का आलम था. सुबह 11 बजे जीए हाइस्कूल बूथ नंबर 18 पर अपनी गोद में मासूम को पुचकारती महिलाएं वोट देने के लिए अपनी बारी का इंतजार करती हुईं. लोकतंत्र के त्योहार में शरीक होने के लिए तत्पर थीं. बच्चे को […]
गोदमें नौनिहाल मां-बेटे दोनों पसीने से लथपथ. मासूम की किलकारियों से माहौल में खुशहाली का आलम था. सुबह 11 बजे जीए हाइस्कूल बूथ नंबर 18 पर अपनी गोद में मासूम को पुचकारती महिलाएं वोट देने के लिए अपनी बारी का इंतजार करती हुईं. लोकतंत्र के त्योहार में शरीक होने के लिए तत्पर थीं.
बच्चे को घर पर अन्य परिजनों के हवाले देखभाल को छोड़ने के सवाल पर कहा कि मतदान भी जरूरी है. सो, बच्चे को साथ लेकर ही वोट देने आ गयीं. रुनझुन, रंजु, ममता देवी, रुणा देवी, रूबी कुमारी आदि महिलाओं ने कहा कि वोटिंग के लिए उन्होंने सारे काम ताक पर रख दिये. बतौर मां अपनी भूमिका निभाने के बारे में कहा कि वोट कराना आज के समय की नजाकत है.
लिहाजा बच्चे को साथ लेकर ही इस महती अभियान में शामिल होने निकल पड़ी. इधर, बूथ संख्या 41, सैदपुर ढ़ावा में भी वोट की बारी के इंतजार में कतार में खड़ी हुई कई महिलाएं गोद में बच्चा लेकर मतदान को आईं थी. महिलाओं ने कहा कि लोकतंत्र के आगे तमाम जिम्मेवारियां छोटी हैं. वोट देकर बड़ी सुकून मिला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










