ePaper

मार्च तक अधूरी योजनाओं को करें पूरा, डीडीसी ने की समीक्षा

Updated at : 05 Jan 2020 1:37 AM (IST)
विज्ञापन
मार्च तक अधूरी योजनाओं को करें पूरा, डीडीसी ने की समीक्षा

अरवल : उपविकास आयुक्त राजेश कुमार ने शनिवार को जिले में अब तक मनरेगा के द्वारा किये गये कार्यों की समीक्षा किया गया. समीक्षा के बाद डीडीसी ने कहा कि अब तक कितने सृजित मानव दिवस हुआ है, इसकी पूरी समीक्षा की गयी. ज्यादा से ज्यादा परिवारों को मनरेगा के तहत रोजगार देने का भी […]

विज्ञापन

अरवल : उपविकास आयुक्त राजेश कुमार ने शनिवार को जिले में अब तक मनरेगा के द्वारा किये गये कार्यों की समीक्षा किया गया. समीक्षा के बाद डीडीसी ने कहा कि अब तक कितने सृजित मानव दिवस हुआ है, इसकी पूरी समीक्षा की गयी. ज्यादा से ज्यादा परिवारों को मनरेगा के तहत रोजगार देने का भी निर्देश दिया.

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 95 दिन के लाभार्थी को मानव दिवस का लाभ देने का निर्देश दिया गया. मनरेगा के तहत मजदूरों को ससमय मजदूरी का भुगतान करने का निर्देश दिया. मनरेगा के जितनी भी अधूरी योजना है उसे वित्तीय वर्ष 2019 के मार्च तक पूर्ण करने का निर्देश दिया.
उन्होंने सभी प्रोग्राम अफसर को निर्देश दिया कि मनरेगा के सभी सक्रिय जॉब कार्डधारी परिवार को नये जॉब कार्ड उपलब्ध कराते हुए 28 जनवरी को सभी पंचायत में कैंप आयोजित कर नये जॉब कार्ड का वितरण करना सुनिश्चित करें. बैठक में मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी राजीव कुमार पाठक, सभी प्रोग्राम पदाधिकारी, जेई सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन