गांव में शिक्षा का अलख जगा रहे सीआइएसएफ के दारोगा रोशन
हुलासगंज : नरमा गांव निवासी रोशन कुमार वैसे तो सीआइएसएफ में सब-इंस्पेक्टर के तौर पर देश सेवा में तैनात हैं, लेकिन देश के साथ समाज और शिक्षा सुधार पर इनके काम का कायल आज हर कोई है. गांव और आसपास के लोगों का कहना है कि रोशन कुमार की शुरू से ही समाज और शिक��षा […]
हुलासगंज : नरमा गांव निवासी रोशन कुमार वैसे तो सीआइएसएफ में सब-इंस्पेक्टर के तौर पर देश सेवा में तैनात हैं, लेकिन देश के साथ समाज और शिक्षा सुधार पर इनके काम का कायल आज हर कोई है. गांव और आसपास के लोगों का कहना है कि रोशन कुमार की शुरू से ही समाज और शिक्षा पर काम करने में गहरी रुचि रही है.
आपके शहर में
पिछले कुछ वर्षों में अपनी पत्नी के सहयोग से अपने गांव के बच्चों के लिए स्व रेणु देवी निःशुल्क पुस्तकालय नरमा की स्थापना, प्रत्येक वर्ष सैंकड़ों बच्चों के बीच पुस्तक व कॉपी, कलम वितरण, जरूरतमंद व्यक्तियों को ठंड के दिनों में सैंकड़ों कंबल का वितरण इनके जुनून को साफ प्रदर्शित करता है. अभी इनके द्वारा एक शिक्षक रखकर गांव के बच्चों को नि:शुल्क कोचिंग देने की व्यवस्था भी की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए