पुलिस की पिटाई के विरोध में लोगों ने जाम की सड़क
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 May 2018 3:43 AM
विज्ञापन
अरवल : सहार-अरवल पुल पर सुरक्षा के लिए जिला पुलिस का चेक पोस्ट बनाया गया था. इस चेक पोस्ट का मुख्य उद्देश्य था कि अवैध रूप से वाहन न पार करें. जिससे वाहन चोरी के घटना पर काबू पाया जा सके. लेकिन यह चेक पोस्ट पैसा वसूली का केंद्र बन गया. पुलिस ने वाहन चेकिंग […]
विज्ञापन
अरवल : सहार-अरवल पुल पर सुरक्षा के लिए जिला पुलिस का चेक पोस्ट बनाया गया था. इस चेक पोस्ट का मुख्य उद्देश्य था कि अवैध रूप से वाहन न पार करें. जिससे वाहन चोरी के घटना पर काबू पाया जा सके. लेकिन यह चेक पोस्ट पैसा वसूली का केंद्र बन गया. पुलिस ने वाहन चेकिंग के नाम पर खुलेआम पैसा वसूल करने लगी. इसी क्रम में एक पिकअप वैन चालक से पुलिस ने पैसा मांगा.
पिकअप वैन के चालक ने पुलिस को पैसा देने से इन्कार किया. इस पर वहां पर तैनात पुलिस ने वाहन चालक को जमकर पिटाई कर दी. पिटाई के विरोध में सभी वाहन चालकों ने एकजुट होकर सड़क को जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. पुलिस पर विभिन्न तरह के आरोप लगाए . वाहन चालक सोनू कुमार का कहना है कि हम अपना वाहन लेकर जा रहे थे, इसी क्रम में यहां तैनात गृह रक्षक के जवान गाड़ी रोक कर पैसा की मांग की.
पैसा नहीं देने पर हमको बुरी तरह पीटा जिससे हमारे मुंह से खून भी आने लगा. तभी जाकर पुलिस ने छोड़ा. खून देखकर अगल बगल के ग्रामीण आक्रोशित हो गए और यहां पर तैनात पुलिस के साथ हाथापाई करने लगे. आक्रोशित लोगों ने पुलिस चेक पोस्ट उखाड़ फेंका. घटना के की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रंजीत वत्स अपने दल-बल के साथ अरवल-सहार पुल के पास पुलिस चेक पोस्ट पर पहुंच कर सारे मामले को शांत किया. आक्रोशित लोगों को समझा कर आवागमन चालू करवाया एवं घायल वाहन चालक सोनू को सदर अस्पताल में ले जाकर इलाज कराया.
पुलिस चेक पोस्ट के अगल-बगल के ग्रामीणों का कहना है कि यह पुलिस चेक पोस्ट अवैध रूप से पैसा वसूली का केंद्र बन गया है. हम लोग देखते हैं कि वाहन को जबरदस्ती रोककर दिन हो या रात पैसा वसूला जाता है. ऐसा पुलिस चेक पोस्ट नहीं रहे तो अच्छा है. अगर यहां पुलिस चेक पोस्ट रहे ईमानदार छवि के पुलिस जवान को तैनाती किया जाए ताकि हम लोग परेशानी से बच सकें. वाहन चेकिंग के नाम पर आम लोगों को परेशान बंद किया जाए. इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष का कहना है कि अगल-बगल के लोग ताड़ी पीने के लिए जमावड़ा लगाए थे. इसी का पुलिस द्वारा विरोध किया गया है और वहां पर से खदेड़ा गया है इसी को लेकर वहां के अगल बगल के लोगों में आक्रोश था. वहीं लोगों ने पुलिस चेक पोस्ट को उखाड़ दिया है.
सारे मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद दोषी पर कार्रवाई किया जायेगा. इस संबंध में एसपी उमा शंकर प्रसाद ने बताया कि सूचना मिला है कि वाहन चालक के साथ मारपीट हुई है जो गृह रक्षक इस घटना में शामिल उस गृह रक्षक को नौकरी से बर्खास्त किया जायेगा. उन्होंने कहा कि सदर थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि अरवल सहार पुल पर तैनात पुलिसकर्मी एवं गृह रक्षक पर पैनी नजर रखें. कोई भी शिकायत बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










