सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत लोगों को किया जायेगा जागरूक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Apr 2018 3:33 AM
अरवल : जिला पदाधिकारी सतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभाकक्ष में 29वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाने के लिए सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की गयी. इसमें सड़क सुरक्षा सप्ताह को सफलतापूर्वक मनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विचार किया गया. बैठक को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि सड़क […]
अरवल : जिला पदाधिकारी सतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभाकक्ष में 29वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाने के लिए सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की गयी. इसमें सड़क सुरक्षा सप्ताह को सफलतापूर्वक मनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विचार किया गया. बैठक को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा सप्ताह 23 अप्रैल से 30 अप्रैल तक मनाया जायेगा.
इसके तहत 23 अप्रैल को एनसीसी कैडेट एवं स्कूली बच्चों द्वारा सड़क सुरक्षा से संबंधित नारा स्लोगन लिखित तख्ती के साथ पैदल कैंडल मार्च निकाला जायेगा. साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों को स्कूली बच्चों द्वारा गुलाब का फूल देकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया जायेगा. 24 अप्रैल को यातायात नियम यातायात संकेतक चिह्नों पर विशेषज्ञों द्वारा विद्यालयों-महाविद्यालयों तथा सार्वजनिक स्थानों पर व्याख्यान का आयोजन एवं हैंडबिल-पंपलेट आदि का वितरण किया जायेगा. साथ ही विशेष वाहन जांच अभियान चलाने का निर्णय लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










