कॉलेज के जमीनदाताओं ने फिर मांगा जमीन का ब्योरा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Apr 2018 4:26 AM
विज्ञापन
विगत आठ मार्च को कॉलेज में की थी तालाबंदी कुर्था अरवल : स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के शहीद जगदेव स्मारक महाविद्यालय के जमीन दाताओं ने विगत दिनों कॉलेज में तालाबंदी की थी, जिस समय अंचलाधिकारी व थानाध्यक्ष के समक्ष प्रभारी प्राचार्य द्वारा लिखित रूप में उन्हें एक माह के अंदर कॉलेज का ब्यौरा देने की बात […]
विज्ञापन
विगत आठ मार्च को कॉलेज में की थी तालाबंदी
कुर्था अरवल : स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के शहीद जगदेव स्मारक महाविद्यालय के जमीन दाताओं ने विगत दिनों कॉलेज में तालाबंदी की थी, जिस समय अंचलाधिकारी व थानाध्यक्ष के समक्ष प्रभारी प्राचार्य द्वारा लिखित रूप में उन्हें एक माह के अंदर कॉलेज का ब्यौरा देने की बात कही थी, बावजूद एक माह बीत जाने के बाद भी उन्हें कोई कागजात उपलब्ध नहीं किया. इस बाबत जमीन दाता मनीष कुमार, विकास कुमार, अभिमनु कुमार, संजीत कुमार, अमरजीत कुमार, रामाश्रय सिंह ,नागेंद्र कुमार, दीपक कुमार ने अंचलाधिकारी कुर्था व प्रभारी प्राचार्य को आवेदन देकर पुनः एक बार कागजात की मांग की है.
दिए गए आवेदन में जमींदाताओ ने उल्लेख किया है कि हम लोगों ने शहीद जगदेव स्मारक महाविद्यालय कुर्था के जमीन दाता हैं. महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य के द्वारा जमीन का ब्योरा विगत 8 मार्च को तालाबंदी के समय अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष के समक्ष प्रभारी प्राचार्य के द्वारा लिखित रूप में एकरारनामा बनाया गया था जिसमें कहा गया था कि 8 अप्रैल को मैं कागज उपलब्ध करा दूंगा. जमीन दाताओं ने कहा कि वित्तीय अनियमितता पैसे लेकर अवैध बहाली अराजकता के विरोध में हम लोगों ने 8 मार्च को तालाबंदी किया था. जिलाधिकारी के निर्देशानुसार अंचलाधिकारी कुर्था को दंडाधिकारी नियुक्त किया गया था.
इस संबंध में प्रभारी प्राचार्य के द्वारा अंचलाधिकारी व थानाध्यक्ष के हस्तांतरित एकरारनामा बनाकर एक माह का समय लेकर ताला खुलवाया गया था परंतु समय पूरा होने के बावजूद मांग के अनुसार कागजात नहीं दिया गया है, जिसमें निम्नलिखित मांगे शामिल है शाहिद जगदेव स्मारक महाविद्यालय कुर्था के कुल जमीन का बसीका का छायाप्रति उपलब्ध करायी जाये, प्रभारी प्राचार्य उदय नारायण के योग्यता का अभीप्रमाणित छायाप्रति उपलब्ध करायी जाये, सेवा आयोग बिहार सरकार पटना 19 अप्रैल 2017 को भंग कर दी जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










