संविदाकर्मियों का हुआ सेवा विस्तार

अरवल : जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक जिला पदाधिकारी सतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में की गयी जिसमें कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा के बाद आवश्यक निर्णय लिये गये. बैठक के दौरान संविदा पर कार्यरत अनुबंध कर्मियों का अवधि विस्तार पर गहन छानबीन के बाद अवधि विस्तार का निर्णय लिया. इसके तहत […]
अरवल : जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक जिला पदाधिकारी सतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में की गयी जिसमें कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा के बाद आवश्यक निर्णय लिये गये. बैठक के दौरान संविदा पर कार्यरत अनुबंध कर्मियों का अवधि विस्तार पर गहन छानबीन के बाद अवधि विस्तार का निर्णय लिया.
इसके तहत चार एमबीबीएस, 10 आयुष चिकित्सक, 16 आरबीएस के डॉक्टर, 5 फार्मासिस्ट, एक डिस्ट्रिक्ट डाटा मैनेजर, दो ऑफिस असिस्टेंट , फैमिली प्लानिंग, काउंसेलर, एक बीएचएम, एक कर्मी, केटीएस के एक कर्मी, 16 एएनएम के अलावा अन्य संविदा कर्मियों का सेवा विस्तार किया गया. संजीवनी कार्यक्रम संचालक देवांशी इन्फो सिस्टम के सेवा विस्तार पर चर्चा के बाद इनके द्वारा किये गये कार्यों की समीक्षा कर पुनः निर्णय लेने के लिए अगली बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया.
एनआरसी के अनुबंध विस्तार पर उनके कार्यकलापों को संतोषजनक नहीं पाये जाने पर राज्य स्वास्थ्य समिति को इनके अनुबंध पर पुनर्विचार करने के लिए निर्णय लिया गया. चयन फिजियोथेरेपिस्ट विशेश्वर कुमार को राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा पुनर्विचार करने के निर्देश के आलोक में अगली बैठक में गहन रूप से जांच-पड़ताल कर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को रिपोर्ट सौंपने का भार सौंपा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










