ePaper

कुर्था ने माली को शून्य के मुकाबले एक से हराया

Updated at : 06 Dec 2017 6:48 AM (IST)
विज्ञापन
कुर्था ने माली को शून्य के मुकाबले एक से हराया

मोइनुल हक टूर्नामेंट में सेमीफाइनल मैच का आयोजन करपी(अरवल) : जिला फुटबॉल क्लब के द्वारा आयोजित टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच मंगलवार को मुख्यालय स्थित खेल मैदान पर खेला गया जिसका उद्घाटन थाना अध्यक्ष राजीव कुमार ने किया. इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि फुटबॉल एक ऐसा खेल है […]

विज्ञापन

मोइनुल हक टूर्नामेंट में सेमीफाइनल मैच का आयोजन

करपी(अरवल) : जिला फुटबॉल क्लब के द्वारा आयोजित टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच मंगलवार को मुख्यालय स्थित खेल मैदान पर खेला गया जिसका उद्घाटन थाना अध्यक्ष राजीव कुमार ने किया. इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि फुटबॉल एक ऐसा खेल है जिससे शारीरिक व्यायाम होता है. इससे खिलाड़ी शारीरिक रूप से ही नहीं बल्कि मानसिक से मजबूत रहता है. इस नाते फुटबॉल काफी महत्वपूर्ण खेल माना जाता है. फुटबॉल की लोकप्रियता कम हुई है
लेकिन जिला फुटबॉल संघ के द्वारा समय-समय पर मैचों का आयोजन करके फुटबॉल को लोकप्रिय बनाने की दिशा में बहुत ही महत्वपूर्ण प्रयास किया जा रहा है. झुनाठी पंचायत के पूर्व मुखिया कामता प्रसाद यादव ने कहा कि लीग मैच में अच्छे प्रदर्शन करने वाले टीम आज सेमीफाइनल मैच खेल रही है. कोई खिलाड़ी कभी नहीं हारता बल्कि खेल हारता है.
खेल हारने वाले खिलाड़ी ही खेल जीतता है. महासचिव राजीव कुमार रंजन ने कहा कि कई राउंड के लीग मैच से लेकर फाइनल मैच तक खेले खिलाड़ियों का चुनाव किया जायेगा जो मोइनुल हक टूर्नामेंट में भाग लेंगे. सोमवार को पहले सेमीफाइनल मैच में कुर्था ने माली को शून्य के मुकाबले एक गोल से पराजित किया.
दूसरे राउंड का सेमीफाइनल मैच बबन बिगहा एवं मंगाबीगहा के बीच खेल समाचार प्रेषण तक जारी था. इस मौके पर भाजपा नेता व जिप सदस्य आनंद कुमार चंद्रवंशी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष कमांडर श्यामनारायण सिंह, कोषाध्यक्ष इंदुभूषण कुमार, राजद नेता मंटू मल्होत्रा, शिक्षक राज नंदन सिंह, प्रो रंजीत प्रसाद समेत अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन