शहर में नगर ऑटो सेवा की है दरकार

अरवल : शहर में यात्रियों को आने-जाने के लिए अभी तक नगर सेवा वाहन प्रारंभ नहीं किया गया है इस कारण स्थानीय लोग हो या बाहर से आने-जाने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. खासकर जब से अस्थायी बस स्टैंड की स्थापना की गयी है तब से लोगों को शहर में आने के […]
अरवल : शहर में यात्रियों को आने-जाने के लिए अभी तक नगर सेवा वाहन प्रारंभ नहीं किया गया है इस कारण स्थानीय लोग हो या बाहर से आने-जाने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. खासकर जब से अस्थायी बस स्टैंड की स्थापना की गयी है तब से लोगों को शहर में आने के लिए भागम दौड़ करना पड़ता है. जबकि शहर में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बस स्टैंड का निर्माण कार्य वर्षों से चल रहा है. निर्माण के पूर्व इसी स्थल से अन्य स्थानों पर जाने के लिए बस उपलब्ध रहा करती थी,
लेकिन वर्तमान समय में बस स्टैंड के अभाव में भिन्न-भिन्न स्थानों से वाहनों का संचालन किया जा रहा है जो यात्रियों के लिए बहुत बड़ी समस्या है. शहर से जहानाबाद जाने के लिए दो किलोमीटर दूर अवस्थित एनएच 110 के रोजापर गांव के समीप बस पड़ाव स्थापित अस्थायी रूप से किया गया है. जहानाबाद की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को शहर में आने के लिए एक मात्र साधन ऑटो रिक्शा उपलब्ध है. इतनी दूरी तय करने के लिए यात्रियों को 5-10 रुपये तक का खर्च का वहन करना पड़ता है.
कभी-कभार ऑटो रिक्शा नहीं रहने के कारण दूरदराज से आने-जाने वाले लोगों को पैदल ही भाग दौड़ करना पड़ता है. उक्त बस पड़ाव पर यात्रियों के लिए शौचालय की भी व्यवस्था नहीं है. वहीं दूसरी तरफ अन्य राज्यों के लिए खुलने वाली बसों का संचालन एनएच 98 के जीए उच्च विद्यालय के आसपास से किया जा रहा है इस कारण लोगों को जो जहानाबाद की ओर से आकर रांची, बोकारो, धनबाद, टाटा की वाहन को पकड़ने के लिए काफी फजीहत उठानी पड़ती है. वहीं दाउदनगर व आरा के लिए वाहन गरीब स्थान नहर पुल के समीप से संचालन किया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




