घरेलू विवाद को लेकर ससुर व पति ने की बहू की पिटाई, पटना रेफर

Updated at : 22 Oct 2024 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar news

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पियानिया गांव में मंगलवार को हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पियनिया गांव में मंगलवार की दोपहर घरेलू विवाद को लेकर पति एवं ससुर ने मिल बहू की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. इसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार जख्मी महिला उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पियनिया गांव निवासी राजेश कुमार की 25 वर्षीया पत्नी शीला कुमारी है. इधर शीला कुमारी ने बताया कि वह अपने कमरे में जब भी कमरे का दरवाजा बंद कर आराम करती या बैठी रहती है, तो उसके पति व ससुर द्वारा उसे मारने पीटने व चाकू मारने की भी धमकी दी जाती है, जिसको लेकर कुछ दिनों से उनके बीच विवाद चला आ रहा है. मंगलवार की दोपहर जब अपने कमरे का दरवाजा बंद कर आराम कर रही थी. तभी उसके पति व ससुर द्वारा पहले उसकी पिटाई की गयी. इसके बाद पत्थर से मार उसका सिर फाड़ दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. इसके बाद उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया. वहीं, दूसरी ओर जख्मी शीला कुमारी ने अपने पति राजेश कुमार एवं ससुर पर बराबर मारपीट करने एवं पत्थर से सिर पर मारकर जख्मी करने का आरोप लगाया है. हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन