प्रेम प्रसंग में महिला की गोली मारकर हत्या

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 12 Jun 2020 7:04 AM

विज्ञापन

गड़हनी थाना क्षेत्र के कुरकुरी गांव में गुरुवार की सुबह शौच करने गयी महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. मृत महिला की पहचान कुरकुरी गांव निवासी किरण देवी के रूप में की गयी, जो सत्य कुमार उर्फ बिगू की पत्नी थी.

विज्ञापन

आरा : गड़हनी थाना क्षेत्र के कुरकुरी गांव में गुरुवार की सुबह शौच करने गयी महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. मृत महिला की पहचान कुरकुरी गांव निवासी किरण देवी के रूप में की गयी, जो सत्य कुमार उर्फ बिगू की पत्नी थी. घटना की सूचना पाकर गड़हनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस मामले में मृतका के पति ने एक नामजद तथा दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. प्राथमिकी में घटना का कारण प्रेम प्रसंग बताया गया है. गांव के ही कुछ लोग तथा एक दूर का रिश्तेदार भी महिला पर बुरी नजर रखता था. इस मामले में संदेश थाना क्षेत्र के खिरकीचक निवासी रवि कुमार को नामजद तथा दो अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

बताया जा रहा है कि किरण देवी गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे घर से शौच के लिए निकली थी कि घात लगाये अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गये. हालांकि, स्थानीय लोगों की सहायता से महिला को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. स्थानीय लोगों से घटना की सूचना मिलने के बाद गड़हनी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल की. इस संबंध में गड़हनी थानाध्यक्ष शाजिद हुसैन ने बताया कि महिला की हत्या प्रेम प्रसंग में होने की बात सामने आ रही है. मामले की जांच की जा रही है.

Posted By : Rajat Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन