ePaper

Bhojpuri News : वीर कुंवर सिंह संग्रहालय व पार्क काे दिया जायेगा आधुनिक रूप

Updated at : 03 Jan 2026 11:11 PM (IST)
विज्ञापन
Bhojpuri News : वीर कुंवर सिंह संग्रहालय व पार्क काे दिया जायेगा आधुनिक रूप

जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में वीर कुंवर सिंह संग्रहालय एवं वीर कुंवर सिंह पार्क, जगदीशपुर के आधुनिकीकरण और पुनर्विकास को लेकर शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

आरा. जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में वीर कुंवर सिंह संग्रहालय एवं वीर कुंवर सिंह पार्क, जगदीशपुर के आधुनिकीकरण और पुनर्विकास को लेकर शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक का मुख्य उद्देश्य संग्रहालय और पार्क परिसर को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों के लिए अधिक आकर्षक, ज्ञानवर्धक और उपयोगी बनाना था. बैठक में संग्रहालय के समग्र विकास, आधुनिक प्रदर्शनी व्यवस्था, संरचनात्मक सुधार और आगंतुक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर विस्तृत चर्चा की गयी. इसके साथ ही पार्क परिसर में स्थित तालाब क्षेत्र के पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण के उपायों पर भी विचार किया गया. बैठक के उपरांत जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर संग्रहालय एवं पार्क का स्थल निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने संग्रहालय के पुनर्विकास के लिए कला, संस्कृति एवं युवा विभाग को प्रस्ताव भेजने और संग्रहालय को आधुनिक रूप देने के निर्देश दिये, ताकि वीर कुंवर सिंह के गौरवशाली इतिहास और योगदान को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया जा सके. जिला पदाधिकारी ने पार्क के पुनर्विकास के लिए पर्यटन विभाग के माध्यम से कार्य कराने का मार्गदर्शन किया. इसमें लाइट एंड साउंड सिस्टम के माध्यम से वीर कुंवर सिंह के जीवन पर आधारित चलचित्र प्रदर्शन, कैफेटेरिया निर्माण, डायनेमिक लाइटिंग और अन्य आवश्यक सुविधाओं का विकास शामिल है. साथ ही उन्होंने पार्क परिसर में स्थित तालाब के पुनर्निर्माण के लिए बाउंड्री वॉल निर्माण, लाइटिंग सिस्टम, समुचित सुरक्षा और सौंदर्यीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये. उन्होंने प्रस्तावित सभी कार्यों की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र स्वीकृति और समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर दिया. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, भोजपुर, विशेष कार्य पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी जगदीशपुर, पर्यटन विभाग के पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAH ABID HUSSAIN

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

SHAH ABID HUSSAIN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन