आरा में अज्ञात वाहन की टक्कर से ब्लॉक कोऑर्डिनेटर की मौत, दोस्त गंभीर घायल

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

आरा-बड़हरा मार्ग पर एक अनियंत्रित वाहन ने बाइक सवार ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अशोक सिंह की जान ले ली, जबकि उनके साथी भोला यादव गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा तब हुआ जब वे अपनी पत्नी को लेने ससुराल जा रहे थे.

विज्ञापन

Arrah Road Accident: आरा-बड़हरा मार्ग पर बड़हरा थाना क्षेत्र के केशोपुर पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ब्लॉक कोऑर्डिनेटर की मौत हो गई, जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

अस्पताल लाने के दौरान हुई मौत

मृतक की पहचान उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर गांव निवासी स्वर्गीय अनंत सिंह के 42 वर्षीय पुत्र अशोक सिंह के रूप में हुई है. वह रोहतास जिले के तिलौथू में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर के पद पर कार्यरत थे. वहीं घायल की पहचान उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर गांव निवासी दशरथ यादव के पुत्र भोला यादव के रूप में हुई है.

पत्नी को लेने जा रहे थे ससुराल

मृतक के चचेरे भाई कमलेश सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले अशोक सिंह की पत्नी अपने मायके बड़हरा थाना क्षेत्र के केशोपुर गांव गई थीं. मंगलवार की रात अशोक सिंह अपने दोस्त भोला यादव के साथ बाइक से पत्नी को लेने ससुराल जा रहे थे. इसी दौरान केशोपुर पेट्रोल पंप के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.

डायल 112 की मदद से पहुंचाया गया अस्पताल

हादसे के बाद डायल 112 पुलिस की टीम दोनों घायलों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लेकर पहुंची. यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद अशोक सिंह को मृत घोषित कर दिया. वहीं भोला यादव का इलाज जारी है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है.

परिवार में मचा कोहराम

अशोक सिंह अपने पीछे मां मीरा देवी, पत्नी बेबी सिंह और पुत्री माही को छोड़ गए हैं. हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. मां, पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read: 'मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं', विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं


विज्ञापन
Md. Wasim

लेखक के बारे में

By Md. Wasim

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन