भोजपुर ल बड़हरा के सरैंया गांव में पुलिस की छापेमारी, चार वारंटी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
गिरफ्तार वारंटी | Prabhat Khabar Network
Krishnagarh Police Arrest : कृष्णागढ़ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सरैंया गांव में छापेमारी कर चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है. न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर हुई इस कार्रवाई में सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
Krishnagarh Police Arrest : भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड के कृष्णागढ़ थाना पुलिस ने कोर्ट से निर्गत गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के आधार पर कार्रवाई करते हुए, थाना क्षेत्र के सरैंया गांव से चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है.
जानकारी के अनुसार, कृष्णागढ़ थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि न्यायालय से निर्गत गैर-जमानती वारंट के आरोपी अपने-अपने घर पर मौजूद हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सरैंया गांव में छापेमारी कर दी. छापेमारी के दौरान पुलिस ने चारों वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान और विवरण
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सरैंया गांव निवासी स्वर्गीय जगन्नाथ यादव के पुत्र रामराज यादव, स्वर्गीय धर्मराज यादव के पुत्र धनजी यादव, रामराज यादव के पुत्र रतन यादव तथा राधा राम यादव के पुत्र रितेश कुमार के रूप में हुई है.
न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई
कृष्णागढ़ थाना पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था. गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए चारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
Also Read : मोकामा रेल पुल पर एनआई कार्य के कारण सितंबर में बदलेगा ट्रेनों का रूट, गया जी के रास्ते चलेंगी कई ट्रेनें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By संतोष कुमार सिंह
संतोष कुमार सिंह 20 वर्षों से पत्रकारिता कर रहे हैं. प्रिंट, डिजिटल और प्रमुख मीडिया ऐप्स (न्यूज प्लेटफॉर्म्स) पर काम का अनुभव रखने वाले संतोष की राजनीति, अपराध और धर्म-संस्कृति की खबरों पर पैनी नजर रहती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










