भोजपुर : मोहर्रम की चालीसवीं पर निकले 21 आकर्षक ताजिया, किला मैदान में युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
सांकेतिक तस्वीर
Jagdishpur Chehlum Procession : जगदीशपुर नगर में मोहर्रम की चालीसवीं के अवसर पर 21 अलंकृत ताजिया निकाली गईं, जो चेहल्लुम पर्व की छटा बिखेर रही थीं. किला मैदान में युवाओं ने लाठी-डंडों से हैरतअंगेज करतब दिखाए, जबकि नगर पंचायत ने विशेष सफाई व्यवस्था की.
Jagdishpur Chehlum Procession : मोहर्रम की चालीसवीं के अवसर पर जगदीशपुर नगर में विभिन्न चौकों से 21 ताजिया निकाली गईं. ताजिया नगर के विभिन्न चौकों, सरकारी चौक, पठान टोली, ख्वाजा मोहल्ला, दर्जी मोहल्ला, बिशेन टोला, कोतवाली, चिक टोली, राजा के पोखरा, सदर बाजार, मंगरी चौक सहित अन्य चौकों से निकलकर किला गेट के पास पहुंचा, जहां से कतारबद्ध होकर किला परिसर में एकत्रित हुआ.
ताजिया की खूबसूरती और कलाकारी का दीदार
ताजिया का दीदार, उसकी खूबसूरती और कलाकारी को देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ रही. ताजिया की सुंदरता और कलाकारी को लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे में भी कैद किया. चेहल्लुम पर्व को लेकर किला मैदान में एक मेले जैसा दृश्य दिखाई दे रहा था.
सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासन की मुस्तैदी
सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिखाई दी.
किला मैदान में युवाओं द्वारा दिखाए गए करतब
किला मैदान में युवाओं के द्वारा लाठी, डंडा, तलवार आदि से कर्तव्य दिखाया गया.
नगर पंचायत द्वारा विशेष सफाई व्यवस्था
चेहल्लुम पर्व को लेकर नगर पंचायत के द्वारा नगर की प्रमुख सड़कों की विशेष रूप से सफाई की गई थी.
Also Read : मोकामा रेल पुल पर एनआई कार्य के कारण सितंबर में बदलेगा ट्रेनों का रूट, गया जी के रास्ते चलेंगी कई ट्रेनें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










