भोजपुर : गड़हनी की बनास नदी में डूबे युवक का शव तीसरे दिन मिला, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम, परिजनों में मचा कोहराम
सांकेतिक तस्वीर
Banas River Drowning : भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र में बनास नदी में डूबे एक युवक का शव तीसरे दिन बरामद हुआ. 41 वर्षीय धनजी मुसहर की पहचान के बाद परिवार में मातम छा गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
Banas River Drowning : भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के धमनिया गांव स्थित बनास नदी में डूबे युवक का शव तीसरे दिन बरामद हुआ. उसका शव थाना क्षेत्र के बराप टोला स्थित बनास नदी से मंगलवार की सुबह बरामद हुआ. शव के मिलने से लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा.
धनजी मुसहर के रूप में हुई मृतक की पहचान
जानकारी के अनुसार मृतक गड़हनी थाना क्षेत्र के शांतिनगर धमनिया गांव निवासी स्व. शिवजी मुसहर का 41 वर्षीय पुत्र धनजी मुसहर है. इधर, मृतक के स्वजन दिनेश कुमार ने बताया कि वह रविवार की दोपहर शौच करने के लिए धमनिया गांव स्थित बनास नदी के किनारे गए थे. उसी बीच वह बनास नदी में गिर कर डूब गए थे.
परिजनों द्वारा तलाश और नदी में शव मिलने की सूचना
जब वह घर वापस नहीं लौटे तो, परिजनों ने पहले आसपास के गांव में एवं नाते-रिश्तेदारों के यहां फोन कर भी उनके बारे में जानकारी ली, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था.
इसके बाद परिजन उनकी लगातार खोज कर रहे थे. इसी बीच मंगलवार की सुबह स्थानीय ग्रामीण द्वारा शोर मचाया जाने लगा कि बराप टोला बनास नदी में एक शव मिला है. तब परिजन वहां पहुंचे और शव को देख उसकी पहचान की.
पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम
सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृतक अपने एक भाई व एक बहन में बड़ा था.
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
उसके परिवार में पत्नी तिजया देवी, दो पुत्री प्रीती कुमारी, अंजली कुमारी एवं एक पुत्र मुन्ना कुमार है. घटना के बाद मृतक के घर में रोना-धोना मच गया. उसकी पत्नी तिजया देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.
Also Read : गया में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, CCTV फुटेज से नकाबपोशों की तलाश में जुटी पुलिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










