आरा में डीईओ ने 'उद्गम' के 17वें अंक का किया विमोचन, 'उन्नत शिक्षा–उज्ज्वल भविष्य' विशेषांक जारी

Updated:
विज्ञापन

उद्गम' मासिक पत्रिका के 17वें विशेषांक का विमोचन करते हुए शिक्षा पदाधिकारी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भोजपुर शिक्षा विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका 'उद्गम' के 17वें अंक का विमोचन हुआ. इस बार 'उन्नत शिक्षा–उज्ज्वल भविष्य' विशेषांक में बिहार की 'सात निश्चय योजना-3.0' के तहत शिक्षा के उन्नयन पर जोर दिया गया है. पत्रिका शिक्षकों और छात्रों को अपनी लेखन प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करती है.

विज्ञापन

शिक्षा विभाग, भोजपुर द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका 'उद्गम' के 17वें अंक का विमोचन जिला शिक्षा पदाधिकारी मानवेन्द्र कुमार राय ने जिला शिक्षा कार्यालय के सभागार में किया. इस बार पत्रिका का प्रकाशन 'उन्नत शिक्षा-उज्ज्वल भविष्य’ विशेषांक के रूप में किया गया है.

विज्ञापन

पत्रिका का उद्देश्य और 'सात निश्चय योजना-3.0' की जानकारी

विमोचन के बाद डीईओ ने कहा कि बिहार शिक्षा जगत के विविध आयामों को दृष्टिगत रखते हुए बिहार सरकार के 'सात निश्चय योजना-3.0' अंतर्गत 'उन्नत शिक्षा - उज्ज्वल भविष्य' के निश्चय से छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों को परिचित कराना इसका उद्देश्य है. इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए इस विशेषांक का प्रकाशन किया गया है.

उन्होंने बताया कि भोजपुर जिले के विभिन्न विद्यालयों से प्राप्त रचनाओं एवं प्रकाशन सामग्री का संकलन कर पत्रिका तैयार की जाती है. 'उद्गम' शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों को अपनी लेखन प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान कर रही है. यह शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक और अभिनव पहल है, जिससे विद्यार्थियों में सृजनात्मक लेखन एवं बौद्धिक विकास को बढ़ावा मिल रहा है.

विमोचन अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोग

इस अवसर पर 'उद्गम' टीम के सदस्य वरिष्ठ पत्रकार एवं पुस्तकालयाध्यक्ष शंभु शरण सिंह, हिमांशु मिश्रा, प्रीति पुतुल, सुनीता, आशीष उपाध्याय एवं कलीम सहित कई शिक्षक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे.

Also Read : मोकामा रेल पुल पर एनआई कार्य के कारण सितंबर में बदलेगा ट्रेनों का रूट, गया जी के रास्ते चलेंगी कई ट्रेनें


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन