सड़क हादसे में बाइक सवार दोस्त समेत तीन लोग जख्मी
Updated at : 28 Feb 2025 10:22 PM (IST)
विज्ञापन

गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बामपाली के समीप हुई घटना
विज्ञापन
आरा.
आरा-बक्सर फोरलेन पर गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बामपाली के समीप हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दोस्त समेत तीन लोग जख्मी हो गये, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार घायलों में बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया गांव निवासी मो.अलाउद्दीन का 22 वर्षीय पुत्र मो परवेज, मो मुस्लिम का 22 वर्षीय पुत्र मो राशीद एवं गजराजगंज ओपी क्षेत्र के अख्तियारपुर (बड़कागांव) निवासी विश्वनाथ कहार की 50 वर्षीया पत्नी प्रभावती देवी शामिल है. इधर मो परवेज ने बताया कि वह बाइक से अपने गांव से आरा महाराजा कॉलेज किसी काम से आरा रहे थे. आने के क्रम में जैसे ही वह बामपाली के समीप पहुंचा, तभी प्रभावती देवी सड़क पार करने के दौरान बाइक के सामने आ गयीं. उन्हें बचाने के क्रम में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर उनसे टकरा गयी, जिससे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये, जिसके बाद उन्हें स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया. वहीं घटना की सूचना पाकर घायलों के परिजन बिहार सदर अस्पताल पहुंचे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




