पुलिस ने छेड़खानी करने के मामले में युवक को भेजा जेल
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़ा है आरोपित युवक अमन इंडियन
विज्ञापन
जगदीशपुर.
थाना अंतर्गत नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े एक युवक को पुलिस ने छेड़खानी करने के मामले में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने एक किशोरी की शिकायत पर मामला दर्ज कर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित अमन इंडियन वार्ड नंबर नौ डीएम रोड निवासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बताया जाता है कि आरोपित नगरपंचायत के वार्ड नंबर 15 निवासी किशोरी को गलत इशारे के साथ हाथ पकड़ लेता था. चेतावनी दिये जाने के बावजूद उसने अपनी हरकतें बंद नहीं की, तो किशोरी ने खुद स्थानीय थाने में आवेदन देकर पुलिस को मामले की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट व इससे संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपित अमन इंडियन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष विगाउ राम ने बताया कि किशोरी के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है तथा आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बताया जा रहा है कि आरोपित एक संगठन का संस्थापक भी है. इसके अलावा वह राजनीतिक दलों समेत विभिन्न संगठनों से जुड़ा हुआ है. उसकी गिरफ्तारी के बाद नगर में कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










