हत्या के मामले तीन वर्ष से फरार आरोपित के घर की संपत्ति कुर्क

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 18 May 2025 7:17 PM

विज्ञापन

तीयर थाना क्षेत्र के तीयर गांव में शनिवार को स्व.कृष्णा यादव के पुत्र पिंटू यादव के घर की गयी कार्रवाई

विज्ञापन

आरा.

तीयर थाना क्षेत्र के तीयर गांव में शनिवार को स्व.कृष्णा यादव के पुत्र पिंटू यादव के घर पुलिस ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की. हत्या के मामले में पिंटू यादव करीब तीन वर्षों से फरार चल रहा है. कुर्की के क्रम में पुलिस घर में रहे चौकी, ट्रंक बक्सा एवं अन्य घरेलू सामान पिकअप पर लोड कर थाने ले आयी.

इसके अलावे पुलिस ने ड्रिल मशीन से घर में लगी खिड़की एवं दरवाजे भी उखाड़ ले गयी. कुर्की के दौरान तीयर थानाध्यक्ष विजय कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस मौजूद थे. बता दें कि तीयर थाना क्षेत्र के तीयर गांव निवासी कामता यादव के पुत्र मिथलेश कुमार की हत्या कर उसके शव को गांव में स्थित बोरिंग के समीप झाड़ी में फेंक दिया गया था. मृतक के चचेरे भाई जितेश कुमार के द्वारा पिंटू यादव सहित 10 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. उसी समय से आरोपित पिंटू यादव फरार चल रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन