भारी मात्रा में अंग्रेजी और देसी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
भारी मात्रा में अंग्रेजी और देसी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

पीरो नगर क्षेत्र के बलुआ टोला से भारी मात्रा में अंग्रेजी और देसी शराब बरामद की

विज्ञापन

पीरो.

स्थानीय थाने की पुलिस ने गुरुवार को पीरो नगर क्षेत्र के बलुआ टोला से भारी मात्रा में अंग्रेजी और देसी शराब बरामद की. पुलिस ने शराब के साथ एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है. जबकि एक बाइक भी जब्त की गयी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरुवार को पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाया. इस अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग ब्रांड के 493 लीटर बोतल बंद अंग्रेजी शराब के साथ 255 लीटर देसी शराब बरामद की. इस दौरान पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में दीपक कुमार नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है और एक बाइक को भी जब्त कर थाना ले आयी है. स्थानीय पुलिस इस मामले में आधिकारिक तौर पर अभी कुछ भी नहीं बता रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन