दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में दो दोस्त जख्मी
Updated at : 09 Jun 2025 7:43 PM (IST)
विज्ञापन

पीरो थाना क्षेत्र के तिवारीडीह मोड़ के समीप सोमवार की शाम घटी घटना
विज्ञापन
आरा
. जिले के पीरो थाना क्षेत्र के तिवारीडीह मोड़ के समीप सोमवार की शाम दो बाइकों की सीधी भिड़ंत हो गयी. हादसे में एक बाइक पर सवार दो दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गये. उन्हें इलाज के लिए पीरो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से आरा सदर अस्पताल लाया गया.जानकारी के अनुसार घायलों में पीरो थाना क्षेत्र के भूलकुआं गांव निवासी अरुण राम का 14 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार एवं उसी गांव के निवासी अवध बिहारी राम का 17 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार शामिल हैं. दोनों दोस्त हैं. इधर, घायलों के परिजन ने बताया कि दोनों बाइक से बाजार में घूम रहे थे. इस दौरान तिवारीडीह मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों जख्मी हो गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




