ऑटो ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, जख्मी

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 18 Mar 2025 9:40 PM

विज्ञापन

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर थाना के समीप मंगलवार की दोपहर हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर उदवंतनगर थाना के समीप मंगलवार की दोपहर ऑटो ने बाइक सवार एक युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए उदवंतनगर पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार जख्मी युवक गड़हनी थाना क्षेत्र के बगवां गांव निवासी अजय सिंह का 21 वर्षीय पुत्र उज्ज्वल कुमार है. इधर जख्मी युवक के परिजन ने बताया कि मंगलवार की दोपहर वह बाइक पर सवार होकर अपने गांव से किसी काम को लेकर आरा आ रहा था. उसी बीच उदवंतनगर थाना के समीप पीछे से आ रहे ऑटो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए उदवंतनगर पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन